WWE WrestleMania 42 के मंच पर Brock Lesnar ने Paul Heyman के कान में क्या कहा था? हॉल ऑफ फेमर ने खोला राज

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. इस दौरान उनकी और पॉल हेमन की बातचीत भी हुई थी. अब इसका खुलासा हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

पॉल हेमन का खुलासा (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में एक खास पल देखने को मिला था. ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. खैर इस दौरान हेमन और लैसनर के बीच बातचीत भी हुई. दोनों काफी भावुक नज़र आए. फैंस के दिमाग में एक सवाल है कि लैसनर और हेमन के बीच मेगा इवेंट के मंच पर क्या बात हुई. अब इसे लेकर हेमन ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बड़ा बयान

Insight with Chris Van Vliet को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे पूछ गया कि WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और उनके बीच क्या बात हुई. इस पर हेमन ने कहा, “मैंने हर चीज के लिए ब्रॉक लैसनर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने भी मेरा शुक्रिया अदा किया. मैंने लैसनर कहा कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. उन्होंने भी कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं. मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ये अजीब या मजेदार लगता है कि हम दोनों के बीच, स्टेडियम में, रेसलमेनिया में खड़े हैं, ESPN पर पूरी दुनिया में दिखाया जा रहा है, एक-दूसरे से कह रहे हैं कि हम प्यार करते हैं. मैंने कहा कि ये बहुत हो अनोखा पल है. उन्होंने कहा कि हमें किसी की परवाह नहीं है और चिंता मत करो. ये सिर्फ हमारे लिए है. मैंने कहा कि इस पल का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हुई. ये बहुत ही खास पल था. इसे साझा करने में कोई दिक्कत नहीं है. मेरा काम बोलने का है, लेकिन उस पल को शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है”.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की चल रही है खतरनाक राइवलरी

ब्रॉक लैसनर की राइवलरी मौजूदा समय में ओबा फेमी के साथ चल रही है. दोनों के बीच पहला मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हुआ था. वहां पर फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हार दी थी. इसके बाद क्लैश इन इटली में दोनों का आमना-सामना हुआ था. वहां पर लैसनर ने फेमी को हराया था. अब इनके बीच बहुत जल्द तीसरा मुकाबला होने वाला है. इसके संकेत मिल चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ