'SummerSlam में Brock Lesnar रिटायर हो जाएंगे', WWE दिग्गज ने किया चौंकाने वाला ऐलान

WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मैच होने वाला है. कुछ लोगों का मानना है कि ये लैसनर का आखिरी मैच होगा. एक दिग्गज ने भी इस बात का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. फैंस को 12 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. खैर ब्रॉक लैसनर का भी वहां पर मैच होगा. ओबा फेमी के साथ नाइट-1 में उनका मुकाबला बुक किया गया है. इस बार साधारण मैच नहीं होगा. दोनों की टक्कर हैल इन ए सैल में होगी. कई लोगों का मानना है कि SummerSlam 2026 में लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. एक WWE हॉल ऑफ फेमर ने भी कह दिया है कि लैसनर रिटायर हो जाएंगे.

विज्ञापन

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में भी जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया था. हालांकि, बाद में अचानक उन्होंने वापसी कर ली. ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि समरस्लैम 2026 में लैसनर रिटायर हो सकते हैं. Casino.org को दिए गए इंटरव्यू में दिग्गज मार्क हेनरी ने फेमी और लैसनर के बीच होने वाले मैच के संभावित नतीजे को लेकर अपनी बात रखी. हेनरी ने कहा कि मैच में फेमी की जीत होगी और इसके बाद लैसनर रिटायर हो जाएंगे.

विज्ञापन

दिग्गज ने कहा, “ये ओबा फेमी के लिए एक बड़ा मौका होगा. लैसनर ने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में बहुत समय बिताया है. उन्होंने बहुत बढ़िया काम भी किया है. अब उन्हें एक्शन दिखाने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि समरस्लैम में फेमी उन्हें हरा देंगे. इस इवेंट के बाद लैसनर भी रिटायर हो जाएंगे. मेरे हिसाब से ये चीजें हो सकती हैं”.

ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam विरोधी के डर से भागे Brock Lesnar, गुस्से में फेमस रेसलर ने पुलिसवालों को जमकर पीटा

विज्ञापन

दोनों के बीच हो चुके हैं दो मुकाबले

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी मार्च 2026 से चल रही है. रेसलमेनिया 42 में दोनों के बीच मैच हुआ था. वहां पर फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर और फेमी का मैच हुआ. लैसनर ने इटली में जीत दर्ज की. समरस्लैम में इनके बीच तीसरा और अंतिम मैच होने वाला है. दोनों तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. सभी की नजरें फेमी के ऊपर हैं. उन्होंने लैसनर को तहस-नहस करने के लिए अपना वर्ल्ड टाइटल मैच भी छोड़ दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ