WWE SummerSlam विरोधी के डर से भागे Brock Lesnar, गुस्से में फेमस रेसलर ने पुलिसवालों को जमकर पीटा

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शुरुआत में ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट हुआ. सभी को लगा कि दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर इस बार भी धमकी देकर बैकस्टेज को चले गए. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

WWE
1 / 6

WWE Raw: WWE समरस्लैम से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फमी के बीच सैगमेंट का ऐलान पहले ही कंपनी ने कर दिया था. सभी को लगा कि इस बार दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फेमी तो लड़ने के लिए पूरी तरह से रिंग में तैयार थे. उन्होंने लैसनर को बुलाया भी लेकिन वो आगे नहीं बढ़े. लैसनर ने कहा कि वो समरस्लैम में फेमी का बुरा हाल करेंगे. एक तरह से कहा जाए तो लैसनर डरे हुए नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि दोनों के सैगमेंट में क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच आए नज़र

ट्रिपल एच आए नज़र2 / 6

शो की शुरुआत में केज के अंदर एडम पीयर्स, ट्रिपल एच और कुछ पुलिस वाले मौजूद थे. पीयर्स ने पहले फेमी का वजन बताया. उन्होंने कहा कि फेमी का वजन 302 पाउंड है. फेमी काफी गुस्से में लग रहे थे. पीयर्स ने इसके बाद लैसनर को रिंग में बुलाया. लैसनर ने पॉल हेमन के साथ एंट्री की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन ने की तारीफ

पॉल हेमन ने की तारीफ3 / 6

ब्रॉक लैसनर सेल के अंदर नहीं गए. उन्होंने चेन से इसे बांध दिया. सभी हेल के अंदर बंद थे. इसके बाद हेमन ने लैसनर की खूब तारीफ की. हेमन ने कहा कि समरस्लैम में फेमी की हालत खराब होने वाली है. हेमन ने बताया कि लैसनर ने बैकस्टेज ही अपना वजन माप लिया है. (Photo: WWE.com)

रिंग में नहीं गए लैसनर

रिंग में नहीं गए लैसनर 4 / 6

ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को सेल में आकर लड़ने के लिए कहा लेकिन वो नहीं गए. फेमी ने कहा कि अब कुछ ही दिन बचे हैं, जब वो लैसनर को तहस-नहस कर देंगे. फेमी की बातें सुनकर लैसनर हंस रहे थे. फेमी का गुस्सा लगातार बढ़ता गया. उन्होंने लैसनर को खूब धमकी दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फेमी ने पुलिसवालों को पीटा

फेमी ने पुलिसवालों को पीटा5 / 6

ओबा फेमी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने रिंग में मौजूद सभी पुलिसवालों को पीट दिया. उन्हें देखकर पीयर्स और ट्रिपल एच भी डर गए. उन्होंने एक पुलिस वाले को चोकस्लैम और फॉल फ्रॉम ग्रेस भी लगाया. फेमी ने किसी को भी नहीं छोड़ा और सभी का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने लैसनर का गुस्सा पुलिसवालों पर निकाला. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में होगा बवाल

समरस्लैम में होगा बवाल6 / 6

समरस्लैम का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. लैसनर और फेमी वहां पर बवाल मचाने वाले हैं. सभी की नजरें फेमी के ऊपर होंगी. कंपनी ने दोनों का मैच नाइट-1 में बुक किया है. इनके बीच तीसरा मैच होने वाला है. अभी तक इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन