SummerSlam 2026 से 5 दिन पहले WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, फेमस रेसलर ने रचा इतिहास

कुछ ही दिन बाद WWE SummerSlam 2026 होने वाला है. WWE ने इसकी तैयारियांं पूरी कर ली हैं. फैंस और रेसलर्स तगड़े शो के लिए तैयार हैं. इससे पहले Raw के एपिसोड में एक फेमस स्टार ने बड़ी चैंपियनशिप अपने नाम की है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

WWE SummerSlam 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam का आयोजन 1 और 2 अगस्त को  होगा. भारत में इसका प्रसारण 2 और अगस्त को होगा. मैच कार्ड तैयार हो गया है. कंपनी ने आठ मुकाबले बुक किए हैं. चैंपियनशिप मैच भी वहां पर होंगे. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. खैर इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड बढ़िया रहा. वहां पर एक तगड़ा चैंपियनशिप मैच हुआ. हैरान करने वाली बात ये है कि फैंस को अचानक नया चैंपियन भी मिल गया है. समर की सबसे बड़ी पार्टी से पहले एक रेसलर को तगड़ा पुश दिया गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw में हुआ बड़ा मैच

Raw में हुआ बड़ा मैच2 / 6

WWE ने Raw में वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच रखा था. सोल रुका ने राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. राकेल की नजरें लंबे समय से टाइटल पर थीं. इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. दोनों ने किसी को निराश भी नहीं किया और तगड़ा एक्शन दिखाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

राकेल का दिखा दबदबा

राकेल का दिखा दबदबा3 / 6

सोल रुका इस बार ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाईं. मुकाबले में राकेल रॉड्रिगेज का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अपनी ताकत दिखाई. इनके बीच कुछ हफ्ते पहले भी मुकाबला हुआ था. वहां पर रॉड्रिगेज को हार का सामना करना पड़ा था. इस बार राकेल पहले से तैयार होकर आई थीं. (Photo: WWE.com)

मैच में हुई दखलअंदाजी

मैच में हुई दखलअंदाजी4 / 6

इस मुकाबले में कई मौकों पर रॉक्सन परेज और लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी की. सोल रुका ने दोनों को धराशाई भी किया. इयो स्काई ने एंट्री कर परेज और मॉर्गन को सबक सिखाया. समरस्लैम 2026 में मॉर्ग अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को स्काई के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

राकेल को मिली जीत

राकेल को मिली जीत5 / 6

मैच में दखलअंदाजी हुई और इसका नुकसान सोल रुका को हुआ. उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश भी की. अंत में राकेल को सभी चीजों का फायदा मिला. उन्होंने अपना तगड़ा फीनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया. इस तरह राकेल ने मेन रोस्टर में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीता. (Photo: WWE.com)

सोल रुका ने कब जीता था टाइटल?

सोल रुका ने कब जीता था टाइटल?6 / 6

सोल रुका ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में कदम रखा था. 31 मई 2026 को Clash in Italy ने रुका ने बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. उन्हें कंपनी ने पुश दिया था. 57 दिन में ही उनके टाइटल रन का अंत करा दिया गया. अब देखना होगा कि कंपनी का उनके लिए अगला प्लान क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन