Triple H: हाल ही में WWE फैंस के एक बुरी खबर सामने आई. WWE दिग्गज और पूर्व डायरेक्टर केर्विन सिल्फीज का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. WWE ने एक बड़े नाम को खो दिया. स्टार्स सहित फैंस भी सिल्फीज के जाने से गम में डूब गए. सभी ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. दरअसल सिल्फीज हेल्थ समस्याओं से जूझ रहे थे. मौजूदा समय में फ्लोरिडा में ही रहते थे. खैर ट्रिपल एच का दिल भी टूट गया है. उन्होंने भावुक होकर श्रद्धांजलि दी.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने केर्विन सिल्फीज को लेकर कहा, “आज WWE फैमिली ने अपने एक प्यारे सदस्य को खो दिया. केर्विन सिल्फीज 1980 के दशक के मध्य से ही कंपनी के प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा थे. WWE प्रोडेक्शन के साथ 35 साल से अधिक कार्यकाल में सिल्फीज ने Raw, SmackDown, प्रीमियम लाइव इवेंट और रेसलमेनिया जैसे कई शोज के निर्देशन किए. केर्विन ने अपने काम से लाखों लोगों को प्रभावित किया है. इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं”.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में किस महिला ने Roman Reigns को लगातार 8 थप्पड़ जड़कर किया था हैरान? पति पर हुए हमले का लिया बदला
---विज्ञापन---
WWE में कैसा रहा केर्विन सिल्फीज का सफर?
केर्विन सिल्फीज ने WWE में बढ़िया काम किया. अपने WWE रन के दौरान वो WWE के लगभग सभी प्रोग्राम के डायरेक्टर थे. विंस मैकमैहन ने उनके ऊपर हमेशा भरोसा जताया. सिल्फीज ने भी कभी किसी को निराश नहीं किया. एक तरह से कहा जाए तो WWE को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही थी. सिल्फीज का WWE रन काफी लंबा रहा. 1985 में उन्होंने कंपनी में कदम रखा था. 2020 में उन्हें रिलीज किया गया था. बजट में कटौती के चलते WWE ने बड़ा कदम उठाया था. इसके बाद से सिल्फीज WWE टीवी पर कभी दिखाई नहीं दिए.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns vs CM Punk मैच में होगा बदलाव! ये 3 स्टार्स हो सकते हैं शामिल