WWE दिग्गज John Cena को पहचानना हुआ मुश्किल! मुंडवाया सिर देखकर फैंस के उड़े होश

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आते हैं. खैर इस बार सीना ने अपने लुक में बदलाव किया है. वो बिल्कुल भी पहचाने नहीं जा रहे हैं.

WWE

जॉन सीना का बदला लुक (Photo: WWE.com)

John Cena New Look: WWE दिग्गज जॉन सीना ने इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया है. अब वो कभी-कभी टीवी पर नज़र आते हैं. सीना का करियर शानदार रहा है. उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. सीना ने पिछले साल के अंत में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. खैर सीना का इस बार चौंकाने वाला नया लुक सामने आ गया है. कई लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे. वो पूरे गंजे हो गए हैं. फोटो देखकर लग ही नहीं रहा है कि वो सीना हैं. उन्होंने खुद अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बदलाव

कुछ समय पहले जॉन सीना ने अपने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर खुलासा किया था. इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी. सीना ने इंटरव्यू में कहा था कि WWE फैंस ने उनके गंजेपन का मजाक उड़ाया और इस वजह से ही उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट कराने का फैसला किया. 2024 में पहली बार इस प्रक्रिया से सीना गुजरे थे. हाल ही में उन्होने दूसरी प्रक्रिया कराई है. सीना ने अपने गंजे सिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वो पहचाने नहीं जा रहे हैं. उन्होने कहा, “FUE ट्रीटमेंट का दूसरा राउंड है. इस बार मैंने सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए पूरी कोशिश की. इस सफर में मेरा साथ देने के लिए केन एंडरसन और एंडरसन सेंटर फॉर हेयर टीम का बहुत धन्यवाद”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE ने Roman Reigns का मैच SummerSlam 2026 में Seth Rollins के साथ बुक किया

जॉन सीना को अंतिम मैच में मिली हार

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. मैच में सीना ने जबरदस्त प्रदर्शन कर गुंथर को टक्कर दी. दोनों स्टार्स के एक्शन को देखकर फैंस खुश हो गए थे. अंत में सीना को टैपआउट के जरिए करारी हार का सामना करना पड़ा था. सीना की हार पर उनके फैंस काफी निराश हुए थे. सीना ने इसके बाद रेसलमेनिया 42 में होस्ट की भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ