Triple H ने की WWE SummerSlam 2026 के लिए Roman Reigns के मैच की घोषणा, 14 साल से चल रही कहानी का होगा अंत!
WWE SummerSlam 2026 पर अब पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस का मुकाबला तय कर दिया गया है.

WWE SummerSlam 2026: हाल ही में नाइट ऑफ चैंपियंस का समापन हुआ है. अब WWE SummerSlam 2026 की बारी है. 1 और 2 अगस्त को जबरदस्त शो देखने को मिलने वाला है. फैंस इसे लेकर अभी से उत्साहित हैं. इसका एक बड़ा कारण भी है क्योंकि ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस वहां पर परफॉर्म करेंगे. दोनों के मैच का ऐलान भी कर दिया गया है. रेसलमेनिया 42 में रोमन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. अब उनका SummerSlam 2026 विरोधी भी तय कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि उनकी टक्कर किसके साथ होगी. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के सैगमेंट में आए सैथ रॉलिंस
2 / 6Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते रोमन रेंस आए. उन्होंने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. तुरंत ही सैथ रॉलिंस की एंट्री हो गई. रॉलिंस को देखकर रेंस भी चौंक गए थे. फैंस समझ गए थे कि रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की मांग करने के लिए वहां पर आए हैं. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का बयान
3 / 6सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को पुराने दिन याद दिलाए. उन्होंने शील्ड के टूटने का जिक्र भी किया. रॉलिंस ने कहा कि रोमन ने सबकुछ हासिल किया है लेकिन वो उन्हें नहीं हरा पाए. रॉलिंस ने कहा कि रेंस के पास इस बार मौका है. रॉलिंस ने रेंस को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने की चुनौती स्वीकार
4 / 6रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस की चुनौती स्वीकार की. रोमन ने कहा कि अब उन्हें रॉलिंस को हराने की सख्त जरूरत है. रेंस ने ये भी कहा कि वो समरस्लैम 2026 में ब्लडलाइन सहित पूरी दुनिया को दिखाएंगे कि रॉलिंस को कैसे हराते हैं. रोमन ने बताया कि वो रॉलिंस से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच का बड़ा बयान
5 / 6ट्रिपल एच ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच ऑफिशियल किया. द गेम ने कहा, “14 साल से चल रही तैयारी का मुख्य मुकाबला. इससे ज्यादा दांव पर कुछ नहीं हो सकता. इससे ज्यादा कीमती ईनाम कुछ नहीं हो सकता है. रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए समरस्लैम में”. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में मचेगी तबाही
6 / 6ट्रिपल एच ने कहा कि इस मुकाबले की तैयारी 14 साल से चल रही थी. यानी उस दिन से जब 2012 में शील्ड बनी थी. रोमन और सैथ कह चुके हैं कि ये उनके बीच अंतिम मुकाबला होगा. अब देखना होगा कि इस बार रॉलिंस को रेंस हरा पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)