5 कारण क्यों WWE ने Roman Reigns का मैच SummerSlam 2026 में Seth Rollins के साथ बुक किया
WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इनके मैच का ऐलान किया गया. दोनों काफी गुस्से में दिखे. यहां हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताएंगे कि WWE ने ये मैच क्यों बुक किया.

WWE SummerSlam 2026: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस नज़र आए. उनके सैगमेंट में सैथ रॉलिंस ने एंट्री की. रॉलिंस ने रेंस को समरस्लैम 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की. रॉलिंस ने कहा कि रेंस अभी तक उन्हें हरा नहीं पाए हैं. रोमन ने रॉलिंस की चुनौती स्वीकार कर मैच के लिए हां कह दिया. ट्रिपल एच ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. यहां हम पांच बड़े कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने इनके बीच मैच बुक किया. (Photo: WWE.com)
ब्लॉकबस्टर मेन इवेंट
2 / 6रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. दोनों अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. WWE का SummerSlam बहुत बड़ा इवेंट होता है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर रहती हैं. इसके मेन इवेंट मैच भी हमेशा तगड़े रहते हैं. रेंस और रॉलिंस से बड़ा मैच कोई दूसरा नहीं हो सकता है. इस वजह से भी कंपनी ने दोनों का मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स, 29 जून, 2026: Brock Lesnar ने दुश्मन को किया तहस-नहस, Roman Reigns पर मंडराया संकट
रोमन रेंस करेंगे हिसाब बराबर
3 / 6रोमन रेंस फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं. वो लगभग सभी चीजें हासिल कर चुके हैं. हैरानी बात ये है कि वो सैथ रॉलिंस को नहीं हरा पाए हैं. रॉलिंस उनके ऊपर हमेशा हावी रहे हैं. रॉलिंस ने भी Raw के एपिसोड में ये बात कही. रेंस अब रॉलिंस को हराकर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं. इस कारण से भी कंपनी ने दोनों के बीच मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)
फैंस की मांग
4 / 6रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोस्त ही रह चुके हैं और दुश्मन भी. पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच खूब नफरत देखने को मिली है. फैंस की मांग भी इनके बीच तगड़े सिंगल मैच की लंबे समय से रही है. ट्रिपल एच को भी पता है कि इस मैच से फायदा होगा. इस वजह से भी दोनों के बीच मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)
क्या सैथ रॉलिंस टाइटल वापस ले पाएंगे?
5 / 6सैथ रॉलिंस ने पिछले साल अक्टूबर में इंजरी की वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ी थी. वो टाइटल हारे नहीं थे. वापसी के बाद से लगातार वो टाइटल के पीछे जाने की बातें कह रहे हैं. रॉलिंस को एक बार फिर चैंपियन बनाया जा सकता है. वो चैंपियनशिप वापस पा सकते हैं. इस वजह से भी दोनों स्टार्स के बीच मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)
14 साल की कहानी का अंत
6 / 6ट्रिपल एच ने कहा कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के इस मेन इवेंट मैच को कराने की तैयारी पिछले 14 साल से चल रही है. 2012 में जब शील्ड बनी थी तब से कंपनी ने प्लान बनाया हुआ है. WWE अब इनके बीच की कहानी को खत्म करने की सोच रहा है. रॉलिंस और रेंस कह चुके हैं कि उनके बीच अंतिम मैच होगा. कहानी को खत्म करने के लिए कंपनी ने इनके बीच मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H ने की WWE SummerSlam 2026 के लिए Roman Reigns के मैच की घोषणा, 14 साल से चल रही कहानी का होगा अंत!