John Cena ने WWE SummerSlam 2026 से पहले Brock Lesnar की तस्वीर शेयर कर क्यों मचाया हड़कंप? जानें असली वजह

WWE में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर एक-दूसके के कट्टर दुश्मन रह चुके हैं. सीना ने पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया है. इस बार सीना ने द बीस्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

WWE

जॉन सीना ने डाली खास तस्वीर (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

John Cena & Brock Lesnar: WWE SummerSlam का सीजन आते ही फैंस के दिमाग में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर का नाम याद आता है. दोनों का रिकॉर्ड इसमें शानदार रहा है. पिछले साल लैसनर ने वापसी कर सीना के ऊपर खतरनाक हमला किया था. खैर रेसलिंग वर्ल्ड में एक बार फिर हलचल मच गई है. सीना ने लैसनर के एक रहस्यमयी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. आप सभी जानते हैं कि सीना हमेशा बिना कैप्शन के साथ फोटो डालते हैं. फैंस को खुद ही अनुमान लगाना पड़ता है कि सीना किस तरफ इशारा कर रहे हैं. आपको बताते हैं कि सीना ने इस बार किस वजह से लैसनर की तस्वीर अपलोड की है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने डाली तस्वीर

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर की ऑन-स्क्रीन राइवलरी काफी खतरनाक रही है. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हो चुके हैं. निजी जीवन में लैसनर और सीना एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. 12 जुलाई को लैसनर का जन्मदिन था. वो 49 साल के हो चुके हैं. सीना ने लैसनर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनकी तस्वीर पोस्ट की. सीना अक्सर ऐसा ही करते हैं. वो कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखते हैं. कई फैंस समझ गए होंगे कि सीना ने लैसनर को ट्रिब्यूट देने के लिए ही उनकी तस्वीर पोस्ट की है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी मैच लड़ने वाले हैं. ओबा फेमी के साथ उनकी तीसरा और अंतिम मुकाबला होगा. दोनों के बीच इस बार हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. इनकी राइवलरी को खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. देखा होगा कि SummerSlam 2026 में किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ