Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2020 से 2024 तक उन्होंने कंपनी में एकछत्र राज किया. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. खैर अब रेंस पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं. बड़े मौकों पर ही उनकी एंट्री होती है. इस दौरान अन्य स्टार्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. ट्रिपल एच उभरते हुए रेसलर्स पर निवेश कर रहे हैं. खैर एक WWE दिग्गज ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ट्रिपल एच ने दूसरा रोमन रेंस ढूंढ लिया है.

WWE हॉल ऑफ फेमर का चौंकाने वाला बयान

हाल ही में My World पॉडकास्ट में WWE दिग्गज जैफ जैरेट नज़र आए. वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की. जैरेट ने कहा कि कंपनी अब गुंथर पर अपना पैसा लगा रही है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आपको रोमन रेंस के पास वापस जाना होगा. मुझे किसी का नाम याद नहीं आ रहा है. वो उस पर बहुत भरोसा कर रहे हैं. मुझे ये बहुत अच्छा लगता है. जब आप एक क्रम बनाते हैं तो ये आदमी सबसे ऊपर है. ये व्यक्ति टॉप पर बैठा दिग्गज है. इससे आपको बहुत फायदा होता है. आज आप ये भूमिका निभा रहे हैं और आपको या तो इस जगह को बनाए रखने के लिए, या इसे ऊपर जाने के लिए जान से लड़ना होगा. वो अपना पूरा पैसा गुंथर के ऊपर लगा रहे हैं. वो क्लियर तौर पर ट्रिपल एच के आदमी हैं और पहले दिन से रहे हैं. वो फ्यूचर में रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में Undertaker की WrestleMania में लगातार 21 मैचों में जीत की स्ट्रीक का किसने किया अंत? पूरी दुनिया हो गई थी हैरान

---विज्ञापन---

गुंथर कर चुके हैं दिग्गजों को रिटायर

गुंथर अब बड़े स्टार बन चुके है. मेन रोस्टर में वो अपना खूब जलवा दिखा चुके हैं. 2025 में उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. दोनों को गुंंथर ने टैपआउट कराया. गुंथर ने हाल ही में हुए रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स को हराया. मैच में रखी शर्त के अनुसार स्टाइल्स को रिटायर होना पड़ा. कंपनी ने आगे भी गुंथर के लिए बढ़िया प्लान बनाए हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका बड़ा मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास की सबसे बड़ी दगाबाजी! कैसे एक पल में बिखर गया Roman Reigns का ‘द शील्ड’ परिवार?