हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SummerSlam के बाद WWE दिग्गज के निधन से दौड़ी शोक की लहर, Triple H ने भावुक होकर कहा अलविदा

हाल ही में WWE समरस्लैम 2026 का सफल समापन हुआ था. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले थे. इसके बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है. दिग्गज का निधन हो गया है. ट्रिपल एच ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का निधन (Photo: WWE.com)

Triple H: हाल ही में WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को 12 बड़े मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब उन्होंने रिटायरमेंट भी ले लिया है. खैर समर की सबसे बड़ी पार्टी के बाद एक बुरी खबर फैंस के लिए आ रही है. WWE हॉल ऑफ फेमर डोरी फंक जूनियर का निधन हो गया है. उनकी मौत की न्यूज के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया है. खुद हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच का दिल टूट गया है.

ट्रिपल एच ने दिया ट्रिब्यूट

फ्लोरिडा में डोरी फंक जूनियर का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी पत्नी ने इस खबर के बार में सभी को जानकारी दी. इंस्टाग्राम पर ट्रिपल एच फंक को लेकर पोस्ट डालते हुए कहा, “डोरी फंक जूनियर के निधन पर काफी दुख हुआ. डबल क्रॉस रैंच से लेकर WWE हॉल ऑफ फेम तक, डोरी ने हमारी इंडस्ट्री को खूब प्रेरित किया है. कई प्रमोशन में उन्होंने काम किया. उन्होंने इस बिजनेस को एक ग्लोबल घटना के रूप में खड़ा किया.”

ट्रिपल एच ने आगे कहा, “वो बहुत ही सख्त और जबरदस्त मुकाबला करने वाले खिलाड़ी थी. रिंग में उनका दमदार अंदाज शानदार था. उनका काम सबसे बेस्ट थे. दशकों तक उन्होंने एथलीट्स को ट्रेनिंग दी. सभी उन्हें पसंद करते थे. इस मुश्किल घड़ी में मेरी और पूरी WWE यूनिवर्स की संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 616 दिन बाद WWE में Roman Reigns रचेंगे इतिहास, दांव पर लगेगा टाइटल, हॉल ऑफ फेमर का ऐतिहासिक ऐलान

डोरी फंक जूनियर का करियर रहा शानदार

डोरी फंक जूनियर का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है. वो मशहूर फंक रेसलिंग परिवार का हिस्सा थे. वो डोरी फंक के बेटे थे. उनके भाई का नाम टेरी फंक था. टेरी का 2023 में निधन हो गया था. जूनिया ने NWA, ECW और WWE जैसे बड़े प्रमोशन में काम किया था. उन्होंने चैंपियनशिप भी हासिल की थी. 2009 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया था. एक रेसलर अलावा वो ट्रेनर भी थे. उन्होंने कई युवा रेसलर्स को ट्रेनिंग दी. इंडस्ट्री में मौजूदा समय में कई ऐसे रेसलर काम कर रहे हैं जिन्हें जूनियर ने ट्रेनिंग दी थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Brock Lesnar के बाद अब ये 5 WWE दिग्गज ले सकते हैं रिटायरमेंट, एक है जॉन सीना का छोटा भाई!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola