Brock Lesnar के बाद अब ये 5 WWE दिग्गज ले सकते हैं रिटायरमेंट, एक है जॉन सीना का छोटा भाई!
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. समरस्लैम 2026 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लैसनर के बाद अब कुछ अन्य रेसलर्स भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

Brock Lesnar: हाल ही में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ था. वहां पर ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ था. लैसनर ने हार के बाद फेमी को गले लगाया था. उन्होंने कहा कि फेमी अब WWE के फ्यूचर हैं. इसके बाद खबरें आने लग गया थी किं लैसनर अब रिटायर हो गए हैं. ये उनका आखिरी मैच था. लैसनर ने हाल ही में पैट मैकफी शो में आकर ऑफिशियल कर दिया कि रिटायरमेंट ले रहे हैं. अब लैसनर को जलवा रिंग में दिखाई नहीं देगा. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो लैसनर के बाद रिटायर हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
आर-ट्रुथ
2 / 6आर-ट्रुथ 54 साल के हैं. उनके पास WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं है. उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. ट्रुथ खुद को जॉन सीना का छोटा भाई भी मानते हैं. ट्रुथ कई सालों से WWE के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं. अब बहुत जल्द वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो
3 / 6रे मिस्टीरियो 51 साल के हैं. वो भी WWE में लगातार परफॉर्म कर रहे हैं. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. वो AAA कंपनी के जनरल मैनेजर भी हैं. मिस्टीरियो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. उनके पास भी अब WWE में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वो रेसलिंग से रिटायर होकर पूरी तरह AAA प्रमोशन के ऊपर ध्यान दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)
शिंस्के नाकामुरा
4 / 6ट्रिपल एच के एरा में शिंस्के नाकामुरा को बड़ा पुश नहीं दिया गया है. वो ज्यादातर रिंग से गायब ही रहे हैं. बीच-बीच में ही उन्होंने सरप्राइज एंट्री की. नाकामुरा कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो जल्द ही रिटायर हो सकते हैं. उनका नंबर भी अब इस लिस्ट में हैं. नाकामुरा कभी भी रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक
5 / 6सीएम पंक 47 साल के हैं. वो भी कई सालों से रेसलिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. मौजूदा समय में वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन भी हैं. पंक की बॉडी अब साथ नहीं दे रही है. वो मैच के दौरान थक जा रहे हैं. कई मौकोंं पर उनकी थकावट साफ देखी गई है. इसकी वजह से गलत मूव भी उनके लग रहे हैं. उम्र को देखते हुए पंक भी आगे जाकर रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन
6 / 6रैंडी ऑर्टन के पुराने सभी साथियों ने संन्यास ले लिया है. ऑर्टन ने भी कंपनी में अभी तक तगड़ा काम किया है. उनके पास भी हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. रैंडी को फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. (Photo: WWE.com)