616 दिन बाद WWE में Roman Reigns रचेंगे इतिहास, दांव पर लगेगा टाइटल, हॉल ऑफ फेमर का ऐतिहासिक ऐलान
WWE में बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस ने अभी तक बढ़िया काम किया है. वो तीन बार अपने टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. वीकली एपिसोड में भी वो लगातार आ रहे हैं. अब उन्हें लेकर कंपनी एक ऐतिहासिक ऐलान किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Roman Reigns: 2025 में रोमन रेंस की बुकिंग कुछ खास नहीं की गई थी. बड़े मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 2026 में ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग पर ध्यान दिया है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. हाल ही में समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर द शील्ड के अध्याय को खत्म किया. खैर रेंस पूरे साल काम करने वाले हैं. वो लंबे समय तक चैंपियन भी बने रहेंगे. कंपनी ने अब उन्हें लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. (Photo: WWE.com)
Raw में हुई मुलाकात
2 / 6WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड के अंत में बैकस्टेज रोमन रेंस की मुलाकात रे मिस्टीरियो से हुई. दोनों ने हाथ मिलाया. मिस्टीरियो ने रेंस से कहा कि उन्हें AAA प्रमोशन को लेकर रेंस से कुछ बात करनी है. आप सभी जानते हैं कि मिस्टीरियो को कुछ महीने पहले AAA का जनरल मैनेजर बनाया गया है. (Photo: WWE.com)
WWE का बड़ा ऐलान
3 / 6मिस्टीरियो ने बताया कि उन्होंने Raw में टाइटल डिफेंस को लेकर रेंस और एडम पीयर्स से बात की है. दरअसल Raw, SmackDown और AAA के बेस्ट लूचाडोर्स के बीच एक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएग. जो भी इसका विजेता होगा वो 14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले Raw के एपिसोड में रोमन से भिड़ेगा. WWE ने भी इस चीज को ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com)
लंबे समय बाद होगा मैच
4 / 6मजेदार बात ये है कि 616 दिन बाद WWE टीवी पर रोमन रेंस अपना पहला टाइटल डिफेंस मैच लड़ेंगे. इससे पहले 17 जून 2022 को उन्होंने मैट रिडल के खिलाफ मैच लड़ा था. SmackDown में उन्होंने रिडल को मात दी थी. इसके बाद से रेंस ने पीएलई में ही टाइटल मैच लड़े हैं. अब वो रेड ब्रांड में भी एक्शन में नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)
किसके खिलाफ होगा मैच?
5 / 6Wrestling Observer के ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में रोमन रेंस के विरोधी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको में एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ रोमन का मैच हो सकता है. ये भी कहा गया है कि इस योजना को अभी पूरी तरह से लॉक नहीं किया गया है. आने वाले कुछ समय में इसे लेकर चीजें पूरी तरह क्लियर हो जाएंगी. (Photo: WWE.com)
एल नाइट ने भी दी चुनौती
6 / 6Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस ने की थी. उनके सैगमेंट में एलए नाइट ने दखलअंदाजी. आप जानते हैं कि नाइट लंबे समय से ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. नाइट ने रेंस की जमकर बेइज्जती की और उन्हें टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच अब राइवलरी शुरू हो गई है. बहुत जल्द मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)