WWE चैंपियन Cody Rhodes का खूंखार रेसलर Jacob Fatu के लिए उमड़ा प्यार, तगड़ा पुश देने की उठाई मांग
WWE में पिछले एक साल से जेकब फाटू जबरदस्त काम कर रहे हैं. सभी लोग उनकी तारीफ करते हैं. अब द अमेरिकन नाइटमेयर कोडी रोड्स ने भी उनके लिए कुछ अनमोल शब्द कहे हैं.
Cody Rhodes: पिछले साल जून में WWE रिंग में एक खूंखार रेसलर ने डेब्यू कर नई ब्लडलाइन ज्वाइन की थी, जिनका नाम जेकब फाटू है. फाटू ने इसके बाद से अभी तक अपने काम से सभी का दिल जीता है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. WWE के कई दिग्गज कह चुके हैं कि भविष्य में रेसलमेनिया के मेन इवेंट में फाटू नज़र आएंगे. जेकब का एक्शन बहुत ही खतरनाक रहता है. उनकी इनर्जी के भी लोग कायल हो गए हैं. खैर अब मौजूदा WWE चैंपियन कोडी रोड्स का उनके लिए प्यार उमड़ा है. रोड्स ने भी फाटू को तगड़ा पुश देने की मांग कर दी है.
विज्ञापन
कोडी रोड्स का बड़ा बयान
कोडी रोड्स के साथ इस बार What Do You Wanna Talk About? पॉडकास्ट पर अमेरिकी गायक जेली रोल नज़र आए. दोनों ने SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर बात की. जेली रोल भी वहां पर एक्शन में दिखे थे. उन्होंने रैंडी ऑर्टन के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल का सामना किया था. वहीं कोडी रोड्स का मुकाबला जॉन सीना के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए था.
विज्ञापन
कोडी रोड्स और जेली रोल दोनों ने जेकब फाटू की तारीफ की. कंपनी के अंदर फाटू के ऊपर जिस तरह की रुचि सभी द्वारा दिखाई जा रही है उस पर भी रोड्स ने अपना बयान दिया. उन्होंने कहा,”जेकब फाटू बहुत स्पेशल हैं. वह यहां पर एक छोटे बच्चे जैसा महसूस करते हैं. मैं यह कहना चाहता हूं कि आगे भी उनके लिए सबकुछ ठीक रहे. वह काफी खास हैं. मुझे पता है कि यहां हर कोई फाटू से बहुत प्रभावित है. जब उनके लिए कुछ अच्छा होता है तो हम तारीफ करते हैं”.
WWE SummerSlam 2025 में जेकब फाटू को मिली हार
हाल ही में हुआ SummerSlam 2025 जेकब फाटू के लिए अच्छा नहीं रहा. वहां पर सोलो सिकोआ ने उनके खिलाफ स्ट्रीट फाइट मैच में यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मुकाबला रहा. फाटू ने एक बार फिर अपने तगड़े एक्शन से सभी को प्रभावित किया. दमदार प्रदर्शन के बावजूद अंत में फाटू को हार का सामना करना पड़ा. सिकोआ की जीत में टाला टोंगा ने उनकी मदद की. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में फाटू नज़र नहीं आए. अब देखना होगा कि ट्रिपल एच और उनकी टीम ने फाटू के लिए आगे क्या प्लान बनाया है.