WWE Saturday Night’s Main Event के लिए बड़े मैच की घोषणा, फेमस स्टार को दिग्गज के खिलाफ मिला मौका

WWE Saturday Night’s Main Event में इस बार तगड़े मैच होने वाले हैं. SmackDown के एपिसोड में कंपनी ने दो फेमस स्टार्स के बीच बड़े मैच का ऐलान किया है. आइए आपको इस मुकाबले के बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Saturday Night’s Main Event में होगा तगड़ा मैच

Saturday Night’s Main Event: 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. कंपनी ने इसका बिल्डअप शुरू कर दिया है. जॉन सीना का वहां पर आखिरी मैच होगा. गुंथर के साथ उनकी टक्कर होने वाली है. SmackDown के एपिसोड में आगामी शो को लेकर कहानियों को आगे बढ़ाया गया. एक बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है. दिग्गज बेली का मुकाबला सोल रुका के साथ होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. आप सभी जानते हैं कि बेली का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट

WWE Saturday Night’s Main Event इस बार बहुत अलग होने वाला है. NXT स्टार्स की वहां पर मेन रोस्टर रेसलर्स के साथ टक्कर होगी. बेली सबसे सफल NXT रेसलर्स में से एक हैं. मेन रोस्टर में भी वह बड़े मुकाम हासिल कर चुकी हैं. हर किसी यंग स्टार के लिए वह प्रेरणा हैं. सोल रुका ने भी NXT में अभी तक बढ़िया काम किया है. कंपनी द्वारा उन्हें समय-समय पर पुश भी दिया गया है. NXT के टॉप स्टार्स की लिस्ट में उनका नाम आता है.

विज्ञापन

WWE SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज द मिज़ और निक एल्डिस के बीच सैगमेंट हुआ. मिज़ ने एल्डिस के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया. इस दौरान वहां पर बेली भी आईं. उन्होंने एल्डिस से Saturday Night’s Main Event को लेकर बात की. जनरल मैनेजर ने बताया कि उनका मुकाबला NXT स्टार सोल रुका के साथ होगा. सोल भी सैगमेंट में नज़र आईं. उन्होंने बेली को हराने की धमकी दी. बेली और रुका के बीच मैच को लेकर फैंस भी अब काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में सबसे बड़ा मैच किसका होगा?

Saturday Night’s Main Event का वाशिंगटन, डीसी में होगा. वहां पर सभी का फोकस जॉन सीना के ऊपर होगा. गुंथर के साथ वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. SmackDown में गुंथर ने द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एलए नाइट को हराया. सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक तगड़ा रहा है. कहा जा रहा है कि सीना का अंतिम मैच देखने के लिए विंस मैकमैहन और डोनाल्ड ट्रंप भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ