7 साल बाद WWE दिग्गज The Great Khali के ब्लॉकबस्टर मैच का ऐलान, फेमस स्टार से होगी कांटे की टक्कर

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने सात साल पहले सिंगल्स मुकाबला लड़ा था. अब वह इन-रिंग एक्शन में वापसी के लिए तैयार हो गए हैं. जानिए कब और कहां होगा उनका मैच.

WWE

द ग्रेट खली को लेकर खुशखबरी

The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक जबरदस्त काम किया था. द अंडरटेकर, जॉन सीना और केन जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन भी वह बने. 2014 के बाद WWE रिंग में खली बहुत कम नज़र आए. खास ही मौकों पर उन्हें देखा गया. खली कई सालों से अपनी रेसलिंग एकेडमी CWE में काम कर रहे हैं. उनकी एकेडमी के कई रेसलर्स ने रेसलिंग की दुनिया में नाम खूब कमाया है. खैर एक अच्छी खबर खली को लेकर सामने आ रही है. आपको बता दें 7 साल बाद खली की इन-रिंग एक्शन में वापसी होने वाली है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर का कहां दिखेगा जलवा?

द ग्रेट खली सात साल बाद CWE रिंग में वापसी के लिए तैयार हैं. उनका मुकाबला पूर्व WWE स्टार और 27 साल के पार्कर बोडॉक्स से होने वाला है. इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच 25 जनवरी 2026 को धनबाद के वेडलॉक ग्रीन्स होटल और रिसॉर्ट्स में टक्कर होगी. CWE ने इंस्टाग्राम पर Maithan Mania: Ultimate Show of Strength में होने वाले इस बड़े मुकाबले को लेकर पूरी जानकारी दी है. खली का आखिरी सिंगल्स मैच फरवरी 2018 में हुआ था. क्रिमसन के खिलाफ CWE में ही उन्होंने अंतिम मैच लड़ा था. खली अब लंबे समय बाद एक्शन में दिखाई देंगे. फैंस उन्हें रिंग में देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे.

विज्ञापन

द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया गया?

द ग्रेट खली ने 2006 में सबसे पहले WWE में एंट्री की थी. खली की कद-काठी को देखते हुए विंस मैकमैहन ने शुरुआत में ही उन्हें तगड़ा पुश दिया. बड़े मैचों का वह हिस्सा बने. खली ने 2007 में SmackDown में हुए 20-मैन बैटल रॉयल मैच जीतकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. WWE ने रेसलिंग में खली के तगड़े योगदान को देखते हुए उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. कंपनी का सबसे बड़ा सम्मान पाकर खली बहुत खुश हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ