भारत-पाक मूल के रेसलर को पूर्व WWE सुपरस्टार ने घोड़े से बांधकर घसीटा, देखें मजेदार वीडियो

TNA Final Resolution में इस बार एक अनोखी घटना देखने को मिली. पूर्व WWE रेसलर ने वापसी करते हुए फेमस स्टार को घोड़े पर बांधकर खूब मजा चखाया. यह खास वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हो रहा है.

WWE

पूर्व WWE स्टार के साथ घटी अनोखी घटना

Former WWE Stars: TNA का Final Resolution इवेंट बहुत ही शानदार रहा. WWE के कुछ स्टार्स ने इसमें अपना दम दिखाया. साथ ही साथ पूर्व WWE स्टार्स ने भी जलवा बिखेगा. भारत-पाक मूल के रेसलर मुस्तफा अली की हालत इस बार एलियाह ने खराब की. आपको बता दें एलियाह ने 2014 से 2023 तक इलायस नाम से WWE में काम किया था. अली भी WWE में अपने तगड़े काम के लिए जाने जाते हैं. Final Resolution में इस बार एक मजेदार चीज देखने को मिली. एलियाह घोड़े पर बैठकर रस्सी से बांधकर अली को खींचकर ले गए. उनका यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Final Resolution में पूर्व WWE स्टार के साथ मजेदार घटना

Final Resolution में 8-मैन टैग टीम मैच हुआ था. वहां पर घोड़े पर सवार होकर एलियाह पहुंचे. उन्होंने मैच का रुख ही मोड़ दिया. अली को वह घसीटकर मैच के बीच में ही बाहर ले गए. देखा जाए तो इस तरह की मजेदार घटनाएं रेसलिंग में बहुत कम देखने को मिलती हैं. दरअसल मैच में रासकल्ज और ऑर्डर फोर के बीच लड़ाई चल रही थी. इस दौरान मुस्तफा का फैक्शन बिखरने लग गया था. यह चीज देखकर अली ने पीछे हटने का फैसला किया. अली का यह कदम गलत साबित हुआ. उनके पीछे से एलियाह घोड़े पर बैठकर आ गए. उन्होंने अली के पैरों को रस्सी से और फिर काठी से बांधा. इसके बाद वह अली को लेकर चले गए. ऐसा लग रहा था कि घसीटते हुए कोई सामान एलियाह के पीछे जा रहा है.

विज्ञापन

Final Resolution में WWE स्टार को मिली सफलता

Final Resolution इवेंट WWE NXT स्टार चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो के लिए बहुत बढ़िया रहा. उनका स्टीव मैकलिन के साथ TNA इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. तगड़े मुकाबले में लोरेंजो ने मैकलिन को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीत ली. सबसे बड़ी बात है कि लोरेंजो इस समय NXT हैरीटेज कप चैंपियन भी हैं. अब वह डबल चैंपियन बन चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो के जरिए 3 बड़ी बातें जो WWE ने इशारों-इशारों में बताईं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ