WWE और रेसलिंग जगत के टूटे सभी रिकॉर्ड! 21 घंटे 49 मिनट तक चला मैच, जमा किए लाखों रूपये

रेसलिंग जगत में अमूमन 40 मिनट से एक घंटे लंबे मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, एक ऐसा मैच हाल में आयोजित हुआ, जो 21 घंटे 49 मिनट तक चला। इसने सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Wrestling Match

रेसलिंग मैच ने तोड़े सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Longest Wrestling Match: WWE और रेसलिंग जगत में हमेशा ही कुछ अनोखा देखने को मिलता रहता है। अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रेसलिंग इतिहास का सबसे लंबा मैच देखने को मिला, जहां कई अलग-अलग स्टार्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने मिलकर कैंसर पीड़ितों के लिए लाखों रूपये जमा किए। अब सोशल मीडिया द्वारा इस ऐतिहासिक मैच के विजेता ने ऐलान करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है।

विज्ञापन

रेसलिंग जगत के सबसे लंबे मैच का हुआ आयोजन

अमूमन जब रेसलर्स रिंग में आमने-सामने होते हैं, तो उनके बीच 20-25 मिनट का मैच चलता है और कई बार मुकाबला 40 मिनट या एक घंटे तक भी चला जाता है। हालांकि, AEW स्टार ईविल उनो के रेसलिंग प्रमोशन ने इतिहास रच दिया। Mystery Wrestling ने एक मेंस टैग टीम एलिमिनेशन मैच का आयोजन किया था, जिसमें 20 से ज्यादा सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था। यह मैच 21 घंटे 49 मिनट और 12 सेकेंड चला और अंत में ईविल उनो की टीम ने जीत दर्ज की। इसने 2021 में EPW में हुए 21 घंटे 44 मिनट के सबसे लंबे मैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, Mystery Wrestling ने यह बताया है कि गिनिस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ऑफिशियल करने के लिए उनसे भारी पैसा मांगा है, जो वो नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

सबसे लंबे मैच द्वारा जमा किए गए 24 लाख रूपये

Mystery Wrestling ने अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले मैच द्वारा कैंसर पीड़ितों के लिए लाखों रूपये जमा किए। डोनेशन से उन्हें कुल 38,000 कैनेडियन डॉलर्स मिले, जो लगभग 24 लाख रूपये होते हैं। ट्विच और यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग द्वारा उन्होंने इतना मोटा पैसा जमा किया। यह पैसा कैनेडियन कैंसर सोसाइटी को जाएगा, जो पीड़ितों का इलाज करते हैं। सबसे लंबे मैच को जीतने वाली टीम के सदस्य स्टू ग्रेसन ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करके लिखा, ‘मैं इतिहास के सबसे लंबे रेसलिंग मैच का विजेता हूं। मेरी तारीफ कीजिए। 21 घंटे, 49 मिनट और 12 सेकेंड्स! हमने कैंसर सोसाइटी के लिए 38,000 कैनेडियन डॉलर्स से ज्यादा जमा किए।’

ये भी पढ़ें:- WWE में पूर्व ट्राइबल चीफ की बदतमीजी, Raw रोस्टर का मजाक उड़ाकर Roman Reigns के साथी का किया काम तमाम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ