Royal Rumble 2026 में जॉन सीना, द अंडरटेकर और द रॉक करेंगे वापसी? WWE ऐसे दे सकती है फैंस को सरप्राइज

Royal Rumble 2025: WWE के रॉयल रंबल इवेंट पर सभी की नजर है. सऊदी अरब में पहली बार रॉयल रंबल हो रहा है. WWE इसे खास बनाना चाहेगी और इसी के चलते बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की यहां पर वापसी हो सकती है. फैंस के मन में सवाल है कि क्या द रॉक, ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और जॉन सीना की इस इवेंट में वापसी होगी, या नहीं.

WWE Royal Rumble

फैंस को मिलेंगे बड़े सरप्राइज?

Royal Rumble 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट रॉयल रंबल के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. 31 जनवरी 2026 को रियाध, सऊदी अरब में इस शो का आयोजन किया जाने वाला है. सऊदी अरब में पहली बार रॉयल रंबल जैसा बड़ा इवेंट हो रहा है. WWE को सऊदी सरकार से करोड़ों रूपये मिलते हैं और इसी वजह से कई बड़े स्टार्स वहां लड़ते हुए नजर आते हैं. कई लोगों के मन में सवाल है कि सऊदी अरब में हो रहे पहले रॉयल रंबल इवेंट में जॉन सीना, द रॉक और अंडरटेकर जैसे स्टार्स वापसी करेंगे, या नहीं.

विज्ञापन

WWE रॉयल रंबल में नजर आएंगे बड़े खिलाड़ी?

सऊदी अरब में हुए प्रीमियम लाइव इवेंट्स का इतिहास काफी बड़ा रहा है. कई सारे दिग्गज इस इवेंट में नजर आए हैं. अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, केन, जॉन सीना, सीएम पंक, गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर समेत बड़े-बड़े रेसलर्स इस इवेंट में लड़ते हुए नजर आएंगे. अब रॉयल रंबल 2026 को खास बनाने के लिए सऊदी अरब के ऑफिशियल्स चाहेंगे कि WWE बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को लेकर आए.

विज्ञापन

द अंडरटेकर ने 6 साल पहले अपना आखिरी मैच लड़ा था और वो रिटायर हो चुके हैं. इसके बावजूद कई बार द डेडमैन अलग-अलग मौकों पर रिंग में आ चुके हैं और सुपरस्टार्स की हालत खराब कर चुके हैं. कुछ ऐसा हाल ही में रिटायर हुए जॉन सीना के लिए भी कहा जा सकता है.

सऊदी अरब इवेंट को ध्यान में रखते हुए द रॉक को भी बुलाया जा सकता है. जॉन सीना, अंडरटेकर और द रॉक ने पहले WrestleMania XL में हुए ब्लडलाइन रूल्स मैच में उपस्थिति दर्ज कराई थी. इन स्टार्स को किसी मैच में दखल देने या फिर प्रोमो कट करने के लिए बुलाया जा सकता है.

विज्ञापन

रॉयल रंबल मैच में होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?

जॉन सीना और द अंडरटेकर भले ही रिटायर हो गए हैं लेकिन द रॉक Royal Rumble मैच का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस बात के चांस बेहद कम हैं. रॉक का पक्का नहीं है लेकिन ब्रॉक लैसनर की वापसी लगभग तय नजर आ रही है. लैसनर पिछले कुछ समय से एक्शन में नजर नहीं आए हैं. WrestleMania करीब है. ऐसे में लैसनर वापसी करते हुए किसी स्टार के खिलाफ अपनी स्टोरी शुरू कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ