John Cena: पिछले साल दिसंबर में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पूरे 2025 में वो छाए रहे थे. उनका रिटायरमेंट टूर बढ़िया रहा. अपने कुछ पुरान विरोधियों के साथ उन्होंने मैच लड़ा. खैर इसके बाद बीच-बीच में वो WWE टीवी पर नज़र आए. अब एक बार फिर उनकी वापसी होने वाली है. अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में उनकी धमाकेदार एंट्री होगी. सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वो क्यों लौट रहे हैं. इसका खुलासा अब हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
जॉन सीना की क्यों होने वाली है वापसी?
Fightful Select की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन सीना अगले हफ्ते जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट के लिए वापसी करने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, “2 नवंबर को ब्रुकलिन में होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में जॉन सीना की वापसी जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट से जुड़ी होगी. उम्मीद ये है कि इवेंट से जुड़ी घोषणाएं की जाएंगी. ये पता चल जाएगा कि इवेंट कब और कहां होगा. सीना के प्रोजेक्ट को लेकर बैठकें और क्रिएटिव टीम में काफी चर्चा हुई है. शॉन माइकल्स और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों से टूर्नामेंट को लेकर सलाह मांगी गई. इस शो को अधिकतर जगह स्ट्रीम किए जाने की संभावना है.”
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के दुश्मन ने चीटिंग से जीता मैच, हॉल ऑफ फेमर की शर्मनाक हार
जॉन सीना को आखिरी मैच में मिली थी हार
2025 में पूरे साल जॉन सीना एक्टिव रहे थे. उन्होंने लगभग सभी इवेंट्स में मैच लड़े. 13 दिसंबर को हुए Saturday Night’s Main Event में सीना का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. ये उनके करियर का आखिरी मैच था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में सीना को टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस नतीजे से बहुत लोग खुश नहीं थे. सभी लोग चाहते थे कि सीना को अंतिम मैच में जीत मिले. कंपनी ने गुंथर को पुश देने के लिए बड़ा कदम उठाया.
सीना ने रेसलमेनिया में अपने करियर की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने. सीना ने अपने मनमर्जी से पूरे साल काम किया. उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम दी गई थी. साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था. खैर सीना को फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. शायद अगले साल ये काम कंपनी द्वारा किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
2 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
5 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
7 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
7 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
7 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines