हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE ने भारत में आखिरी बार कब किया था इवेंट का आयोजन? जानिए John Cena सहित किन स्टार्स ने लिया हिस्सा

WWE स्टार्स का भारत में खूब क्रेज है. कुछ स्टार्स भारत दौरे पर आकर कमाल कर चुके हैं. कई लोगों को ये पता नहीं होगा कि कंपनी ने यहां पर अंतिम बार लाइव इवेंट का आयोजन कब कराया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
जॉन सीना ने दिखाया था अपना जलवा

Superstar Spectacle: WWE की फैन फॉलोइंग भारत में भी जबरदस्त है. रोमन रेंस, जॉन सीना सहित तमाम बड़े स्टार्स का खूब क्रेज है. WWE के कुछ बड़े रेसलर्स भारत का दौरा भी कर चुके हैं. कंपनी ने कई बार लाइव इवेंट का आयोजन भी कराया है. WWE ने भारत में अपना आखिरी इवेंट Superstar Spectacle कराया था. ये 8 सितंबर, 2023 को प्रसारित हुआ था. इस शो को नमस्ते इंडिया भी कहा गया था. इसमें मुख्य रूप से Raw ब्रांड के स्टार्स शामिल थे. ये इवेंट हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित जीएमसी बालायोगी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था. हैदराबाद में पहली बार WWE ने अपना इवेंट कराया था.

Superstar Spectacle 2023 में कुल सात मुकाबले कराए गए थे. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. मेन इवेंट में टैग टीम मैच हुआ था, जिसमें जॉन सीना और सैथ रॉलिंस शामिल थे. भारतीय दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली ने भी शो में सरप्राइज एंट्री की थी. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. खली ने बैकस्टेज सभी स्टार्स मुलाकात भी की थी. उनका सीना के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. शो को देखने के लिए एरीना में करीब पांच हजार लोग मौजूद थे. सीना की वजह से पहले ही टिकट बुक हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-जब Brock Lesnar ने WWE में पार की हैवानियत की सारी हदें, जानबूझकर Randy Orton का फोड़ डाला था सिर, दर्शकों की कांप उठी रूह

विज्ञापन

Superstar Spectacle 2023 में कौन-कौन से मुकाबले हुए थे?

-) केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मुकाला इंडस शेर के वीर महान और सांगा के साथ हुआ था. इस मुकाबले का अंत नो-कॉन्टेस्ट के जरिए हुआ था. मैच में बहुत बवाल मचा था.

-) ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला जिंदर महल, वीर महान और सांगा से हुआ था. इस सिक्स मैन टैग टीम मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अंत में मैकइंटायर, सैमी और केविन ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

-) नटालिया और जोई स्टार्क के बीच सिंगल्स मैच हुआ. नटालिया ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की.

-) भारतीय रेसलर शैंकी की टक्कर शो में गुंथर के साथ हुई. गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. मुकाबला जबरदस्त रहा और अंत में गुंथर ने टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

-) ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला ओडिसी जोन्स के साथ हुआ. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. ब्रेकर ने अंत में जीत दर्ज की.

-) रिया रिप्ली ने नटालिया के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. रिप्ली ने नटालिया को हराकर टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

-) मेन इवेंट में जॉन सीना और सैथ रॉलिंस का मुकाबला जियोवानी विंची और लुडविग काइजर के साथ हुआ. इस मुकाबले में काफी मजा आया. सीना के एक्शन को देखकर सभी खुश हो गए थे. अंत में सीना और रॉलिंस ने जबरदस्त जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns के होने वाले टाइटल मैच का नतीजा लीक! ट्राइबल चीफ के फैंस के लिए खुशखबरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola