जब Brock Lesnar ने WWE में पार की हैवानियत की सारी हदें, जानबूझकर Randy Orton का फोड़ डाला था सिर, दर्शकों की कांप उठी रूह

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2016 में लैसनर ने रिंग में रैंडी ऑर्टन के साथ बुरा काम किया था. पूरी दुनिया ऑर्टन को देखकर चौंक गई थी. आइए आपको इस घटना के बारे में बताते हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर vs रैंडी ऑर्टन

Brock Lesnar & Randy Orton: WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. उनका रिंग में सामना करना बिल्कुल भी आसान नहीं है. लैसनर ने UFC में भी अपना दम दिखाया है. द बीस्ट अब तो ठीक हो गए हैं, लेकिन पहले वो अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते थे. कई बार तो उन्होंने रिंग में स्क्रिप्ट से बाहर जाकर काम किया और विरोधियों की जबरदस्ती सच में खूब पिटाई कर दी. कुछ ऐसा ही काम उन्होंने 2016 में रैंडी ऑर्टन के साथ किया था. इस घटना को आज भी याद किया जाता है. लैसनर ने ऑर्टन के ऊपर बर्बरता दिखाई थी.

विज्ञापन

WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर ने किया था घटिया काम

ब्रॉक लैसनर हमेशा से विंस मैकमैहन के फेवरेट रेसलर रहे. विंस ने उन्हें खुली छूट दी थी. SummerSlam 2016 में लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बीच मेन इवेंट में मैच तय किया गया था. इससे पहले दोनों ने कभी एक-दूसरे का सामना नहीं किया था और इस वजह से फैंस में उत्साह था. दो खतरनाक स्टार्स के बीच तगड़ी भिड़ंत के लिए सभी तैयार थे. लैसनर को लेकर उस समय बहुत क्रेज था. दोनों स्टार्स के बीच अच्छा मैच हुआ. मुकाबले में ज्यादातर लैसनर हावी रहे थे. उन्होंने लैसनर को कई बार सुप्लेक्स लगाए. ऑर्टन ने भी आरकेओ लगाए. रैंडी ने लैसनर के सिर पर लात भी मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन

मैच के अंत में लैसनर ने अपना आपा खो दिया और वो UFC स्टाइल में आ गए. लैसनर ने अपने ग्लव्स उतार दिए. उन्होंने ऑर्टन के सिर पर हमला करना शुरू कर दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. ऑर्टन के सिर से खूब खून बहने लग गया था. द वाइपर बुरी तरीके से घायल हो गए. लैसनर को टेक्निकल नॉकआउट के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया. मैच रोकने के बाद भी द बीस्ट ने रैंडी के ऊपर हमला जारी रखा था. ऑर्टन को देखने के लिए शेन मैकमैहन भी आए. लैसनर ने उन्हें भी एफ-5 लगा दिया. ये मुकाबला काफी विवादों में रहा था.

विज्ञापन

जल्द रिटायर हो सकते हैं ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर का WWE में अब पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. वो बड़ मौकों पर ही नज़र आते हैं. पिछले साल समरस्लैम में उन्होंने करीब दो साल बाद वापसी की थी. इसके बाद उनका जॉन सीना के साथ मैच हुआ था. लैसनर 48 साल के हो चुके हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. 2026 में वो WWE में अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं. देखना होगा कि लैसनर अपने करियर को लेकर बड़ा कदम कब उठाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ