3 तरीके जिनसे WWE SmackDown में Cody Rhodes के 3 Stages of Hell अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच का अंत हो सकता है

WWE SmackDown के आने वाले एपिसोड में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में बवाल मचना तय है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले का अंत किस अंदाज में हो सकता है.

WWE - 2026-01-08T103308.258

WWE SmackDown में होगा बड़ा मैच

SmackDown Title Match: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. 9 जनवरी को बर्लिन, जर्मनी में होने वाले शो में एक बड़ा मैच होगा. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच 3 Stages of Hell मैच बुक किया गया है. इस मैच में तगड़ा बवाल होने की उम्मीद की जा रही है. मैच के नतीजे में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों की बात करेंगे जिनसे SmackDown में अनडिस्प्यूटड टाइटल मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स की जीत

कोडी रोड्स टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. बतौर चैंपियन उनके ऊपर भरोसा भी किया गया है. रेसलमेनिया 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में कंपनी शायद कोडी को हराने की गलती नहीं करेगा. रोड्स ने अभी तक दो टाइटल मुकाबलों में मैकइंटायर को मात दी है. रोड्स इस बार भी मैकइंटायर को हराकर क्लीन स्वीप कर सकते हैं. रोड्स खतरनाक मैच में बड़ी मुश्किल से टाइटल को रिटेन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर की जीत

देखा जाए तो ड्रू मैकइंटायर भी मौजूदा समय में टाइटल डिजर्व करते हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपने कैरेक्टर के हिसाब से जबरदस्त काम किया है. अब तो फैंस भी उन्हें चैंपियन बनाने की मांग कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार टाइटल में बदलाव हो सकता है. ट्रिपल एच ब्लू ब्रांड में मैकइंटायर को बड़ा पुश दे सकते हैं. मैकइंटायर चैंपियन बनकर कोडी के टाइटल रन को खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू की वापसी

अक्टूबर 2025 में बैकस्टेज किसी ने जेकब फाटू के ऊपर हमला कर दिया था. इसके बाद से टीवी पर फाटू नज़र नहीं आए हैं. सभी को लग रहा है कि फाटू के ऊपर मैकइंटायर ने ही हमला किया है. आगामी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मुकाबले में फाटू वापसी कर मैकइंटायर के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से मैकइंटायर को बड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ सकता है. फाटू की वापसी से फैंस भी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ