The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. 30 साल तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. वो अपने खास गिमिक के लिए जाने जाते थे. टेकर को हमेशा उनकी एंट्रेंस ने अलग बनाया. उनका म्यूजिक बहुत ही गजब का है. कई लोग तो पहली बार सुनने पर डर भी जाएंगे. पूरी दुनिया में लोग उनके एंट्रेंस म्यूजिक का प्रयोग अलग-अलग अंदाज में करते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार टेकर के म्यूजिक पर एंट्री कर सभी को खुश कर दिया.
WWE दिग्गज द अंडरटेकर की शानदार लोकप्रियता
डोनाल्ड ट्रंप और द अंडरटेकर का रिश्ता पहले से काफी अच्छा रहा है. ट्रंप रिंग में परफॉर्म भी कर चुके हैं. विंस मैकमैहन के साथ उनकी शानदार स्टोरीलाइन रही थी. कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने भी ट्रंप से मुलाकात की थी. WWE ने ट्रंप को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया है. ट्रंप ने इस बार एक रैली को संबोधित किया और वहां पर वो टेकर के एंट्रेंस म्यूजिक पर आए. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. टेकर के म्यूजिक को सुनकर वहां पर बैठे दर्शक भी खुश हो गए. इसके ये भी पता चलता है कि टेकर और ट्रंप का रिश्ता कितना बढ़िया है. वैसे ट्रंप ने इस म्यूजिक का प्रयोग करने से पहले अनुमति जरूर ली होगी.
ये भी पढ़ें:- 262 दिन तक WWE चैंपियन रहने वाला रेसलर होगा Brock Lesnar का WrestleMania 42 विरोधी! जल्द मिल सकता है ओपन चैलेंज का जवाब
अंडरटेकर अंतिम बार कब आए थे टीवी पर नज़र?
अंडरटेकर ने WWE में अपना अंतिम मैच 2020 में लड़ा था. इसके कुछ साल बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. अब वो बैकस्टेज युवा रेसलर्स के साथ काम करते हैं. हाल ही में 23 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में एजे स्टाइल्स को विदाई दी गई. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. इस दौरान सभी स्टार्स ने स्टेज पर आकर उनके लिए तालियां बजाईं. अचानक वहां पर द अंडरटेकर ने भी एंट्री की. उन्होंने बताया कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में आएगा Stone Cold Steve Austin का तूफान!, 6 साल बाद इस बड़े शो में कर सकते हैं वापसी
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines