John Cena के आखिरी WWE मैच में Vince McMahon के शामिल होने को लेकर बुरी खबर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. विंस मैकमैहन भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. उन्हें लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

WWE

13 दिसंबर को होगा जॉन सीना का आखिरी मैच

विज्ञापन

John Cena & Vince McMahon:13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. WWE ने इसे ऐतिहासिक बनाने की ठान ली है. सीना का 23 साल का करियर बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. सीना का आखिरी विरोधी भी तय हो गया है. द रिंग जनरल गुंथर के साथ उनकी टक्कर होगी. गुंथर ने SmackDown के एपिसोड में एलए नाइट को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. खैर पिछले एक महीने से अफवाहें सामने आ रही हैं कि सीना के आखिरी मैच का हिस्सा विंस मैकमैहन भी बनेंगे. WWE की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. एक रिपोर्ट में मैकमैहन को लेकर बुरी खबर सामने आई है.

क्या WWE Saturday Night’s Main Event में आएंगे विंस मैकमैहन?

विंस मैकमैहन 2024 की शुरुआत में WWE से चले गए थे. वहीं 2022 में उन्होंने क्रिएटिव हेड का पद छोड़ दिया था. WWE में जॉन सीना की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ है. उनके एरा में ही जॉन को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली. फैंस और कई दिग्गजों का कहना है कि विंस को सीना के आखिरी मैच में जरूर आना चाहिए. सीना और विंस की दोस्ती भी काफी अच्छी है.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं. Wrestling Observer के ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जॉन सीना के आखिरी मैच में विंस का आना लगभग नामुमकिन है. अल्वारेज के अनुसार,”मौजूदा समय में विंस मैकमैहन के जॉन सीना के अंतिम मैच में आने की संभावना तेजी से कम होती जा रही है. यह काफी असंभव है.”

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर कैसा रहा?

जॉन सीना के रिटायरमेंट की शुरुआत जनवरी 2025 से हुई थी. सीना ने मेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया. इसके बाद एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. सीना ने रेसलमेनिया 41 में 17 वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा. सीना ने रिटायरमेंट टूर में अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, सीएम पंक, एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर शामिल हैं. कोडी रोड्स के साथ उनके दो मुकाबले हुए. इसके अलावा दो बार उनकी टक्कर डॉमिनिक मिस्टीरियो से भी हुई.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ