Triple H & Randy Orton: WWE में दिग्गज रैंडी ऑर्टन का नाम बहुत बड़ा है. 2002 के बाद से लगातार वह कंपनी में काम कर रहे हैं. उनके कई पुराने साथियों ने रिटायरमेंट ले लिया है. ऑर्टन अभी भी रोस्टर में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में मौजूद हैं. पिछले कुछ महीनों से फैंस की मांग ऑर्टन को आगे बढ़ाने की है. उनके हील टर्न का इंतजार सभी कर रहे हैं. अब तो ऑर्टन की बुकिंग विवादों के घेरे में आ गई है. ट्रिपल एच को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. पिछले चार लगातार बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका मैच नहीं हुआ है. कहीं ना कहीं यह चिंता का विषय है. आगे भी ऐसा ही हाल रहा तो उनका ऐतिहासिक करियर बर्बाद हो सकता है.
WWE में रैंडी ऑर्टन की खराब बुकिंग
SummerSlam 2025 का आयोजन अगस्त में हुआ था. वहां पर ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल ने रैंडी ऑर्टन और जेली रोल को नाइट-1 में हराया था. इसके बाद से WWE के चार बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris, Wrestlepalooza, Crown Jewel और Survivor Series हो चुके हैं. किसी भी इवेंट में ऑर्टन को शामिल नहीं किया गया. ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई कहानी नहीं है. फैंस पिछले साल रेसलमेनिया 40 के बाद से ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी का इंतजार कर रहे हैं. ऑर्टन ने बीच में कई बार अपना हील टर्न भी टीज किया. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि द गेम के दिमाग में ऑर्टन के लिए क्या चल रहा है. WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumbl 2026 होगा. देखना होगा कि इसमें ऑर्टन का जलवा दिखेगा या नहीं.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE के अगले Brock Lesnar बन सकते हैं
WWE रिंग में रैंडी ऑर्टन अंतिम बार कब दिखे थे?
रैंडी ऑर्टन ने WWE में अपना अंतिम मैच 3 अक्टूबर 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में लड़ा था. वहां पर ऑर्टन और कोडी रोड्स का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. इस मैच में सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी कर ऑर्टन को स्टॉम्प लगा दिया था. रॉलिंस द्वारा की गई चीटिंग को रेफरी नहीं देख पाए थे. इसका पूरा फायदा रीड ने उठाया. उन्होंने ऑर्टन को सुनामी मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. इसके बाद से ऑर्टन WWE टीवी से गायब चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-John Cena के पिता ने WWE की बड़ी योजना का किया विरोध, कंपनी से बेटे के अंतिम मैच को लेकर की अपील
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines