---विज्ञापन---

WWE angle-right

3 सुपरस्टार्स जो WWE के अगले Brock Lesnar बन सकते हैं

WWE से बहुत जल्द ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. धीरे-धीरे उम्र भी उनके ऊपर हावी हो रही है. आइए जानते हैं कि आगे जाकर कौन द बीस्ट की भरपाई कर सकता है.

---विज्ञापन---

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर 48 साल के हो चुके हैं और वह अपने WWE करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वह रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. लैसनर के पास WWE में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. फ्यूचर में उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. WWE में द बीस्ट की जगह की भरपाई करना काफी मुश्किल है. कुछ रेसलर्स में उनके जैसी झलक दिखती है जो बिजनेस को अकेले दम पर आगे ले जा सकते हैं. यहां हम आपको उन तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WWE के अगले लैसनर बन सकते हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉक लैसनर ने जब WWE रिंग में कदम रखा था तब उन्हें पॉल हेमन ने Next Big Thing कहा था. इसकी असली वजह लैसनर का मॉन्स्टर किरदार था. लैसनर ने आते ही अपनी फुर्ती से सभी को धराशाई कर दिया था. उनकी बॉडी और तेजी के सभी कायल हो गए थे. आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हेमन ने अब 28 साल के ब्रॉन ब्रेकर को Next Big Thing कहा है. हेमन उनके साथ काम भी कर रहे हैं. ब्रेकर को देखकर कभी-कभी लगता है कि युवा लैसनर रिंग में काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में ब्रॉन के आगे भी टिकना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है. निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि ब्रेकर WWE के अगले लैसनर बन सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-3 स्टार्स जिन्हें 2025 खत्म होने से पहले WWE में विलेन बनकर तबाही मचानी चाहिए

गुंथर

गुंथर आज WWE के टॉप पर हैं. Raw में उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है. मेन रोस्टर में तो द रिंग जनरल ने अपने तगड़े काम से सभी को हैरान कर दिया है. बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. गुंथर की कद-काठी भी ब्रॉक लैसनर के जैसे ही है. रिंग में जिस अंदाज में लैसनर अपने दुश्मनों पर ताबड़तोड़ हमला करते हैं, वैसा ही काम द रिंग जनरल का भी है. उनका सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. आगे जाकर WWE में आसानी से लैसनर की जगह ही भरपाई गुंथर कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ओबा फेमी

ओबा फेमी अभी 27 साल के हैं और उन्होंने NXT में तहलका मचा रखा है. उनके विशालकाय शरीर को देखकर हर कोई डर जाता है. फेमी का NXT रन लाजवाब रहा है. फेमी जल्द ही मेन रोस्टर में कदम रखने वाले हैं. कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वह पॉल हेमन के ग्रुप द विज़न को ज्वाइन करेंगे. हेमन का साथ उन्हें मिल गया तो फिर उनका करियर संवर जाएगा. फेमी में भी ब्रॉक लैसनर की झलक दिखती है. आगे जाकर WWE में वह द बीस्ट की जगह ले सकते हैं. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की तो काम आसानी से हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की राह पर चले WWE चैंपियन CM Punk, ब्लॉकबस्टर फिल्म का हुआ ऐलान

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2025 10:54 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola