John Cena के पिता ने WWE की बड़ी योजना का किया विरोध, कंपनी से बेटे के अंतिम मैच को लेकर की अपील

WWE SmackDown में इस हफ्ते जॉन सीना के अंतिम विरोधी का नाम सामने आ जाएगा. इससे पहले उनके पिता ने एक फेमस स्टार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

WWE - 2025-12-04T114405.548

सीना के अंतिम विरोधी को लेकर छिड़ी बहस

John Cena: WWE फैंस की नजरें 13 दिसंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event पर हैं. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मकुाबला लड़ेंगे. सीना के अंतिम विरोधी का खुलासा इस हफ्ते SmackDown में हो जाएगा. एलए नाइट और गुंथर के बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. सभी लोगों का कहना है कि गुंथर ही सीना को रिटायर करेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि WWE का प्लान इन दोनों के बीच मैच का है. इस पर अब काफी बहस छिड़ गई है. जॉन सीना के पिता जॉन सीना सीनियर का कहना है कि गुंथर उनके बेटे के अंतिम विरोधी नहीं होने चाहिए.

विज्ञापन

जॉन सीना के पिता का बड़ा बयान

जॉन सीना vs गुंथर मैच का जॉन सीना सीनियर विरोध कर रहे हैं. All Axxess पॉडकास्ट में हाल ही में 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के पिता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उन्होंने कहा,”निश्चित रूप से गुंथर नहीं होने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि यह WWE का समझदारी भरा कदम होगा. फैंस को यह कदम बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. मेरे हिसाब से गुंथर को इस मुकाबले की जरूरत नहीं है. मैं इस चीज के पक्ष में नहीं हूं कि आपको रिटायर होने से पहले किसी को पुश देना चाहिए. आपसे बस पासिंग द टॉर्च मोमेंट की अपेक्षा की जाती है. मुझे नहीं पता कि प्रोफेशनल रेसलिंग में ऐसा कहीं पर लिखा है या नहीं.”

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना को लगा झटका

हाल ही में हुआ Survivor Series 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट जॉन सीना के लिए बढ़िया नहीं रहा. उन्होंने वहां पर डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. मैच में रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज, फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने भी दखअंदाजी की थी. इन सभी से सीना निपट गए थे लेकिन लिव मॉर्गन ने वापसी कर गेम खराब कर दिया. उन्होंने सीना को पहले लो-ब्लो लगाया और फिर टाइटल से अटैक कर दिया. इसका फायदा मिस्टीरयो को मिला और उन्होंने सीना को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ