हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान, अपने ही जिगरी यार से होगी टक्कर

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट अब क्राउन ज्वैल होने वाला है. सऊदी अरब में इस शो का आयोजन होगा. कंपनी ने रोमन रेंस के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. वो अपने एक साथी के साथ ही टक्कर लेने वाले हैं.

विज्ञापन
किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Match: हाल ही में 10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए थे. रेंस ने एलए नाइट के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मैच हुआ था. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. रेंस के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. कंपनी ने अब उनके अगले मैच का भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया था. खुद ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. सबसे बड़ी बात है कि रेंस अपने साथी के साथ ही मुकाबला करने वाले हैं.

Crown Jewel 2026 में होगा बड़ा मैच

Crown Jewel 2026 का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े मैच बुक किए जाते हैं. पिछले कुछ सालों से वहां पर Crown Jewel चैंपियनशिप मैच भी होता है. दोनों ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियन एक-दूसरे से टकराते हैं. रेड ब्रांड में मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है. वहीं SmackDown में अनडिस्प्यूटेड चैंपियन सैमी ज़ेन हैं. अब इन दोनों के बीच Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए सऊदी में टक्कर होगी. ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर मैच की घोषणा कर दी है.

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच काफी रोमांचक होगा. सैमी पहले ब्लडलाइन में रेंस के साथ ही काम करते थे. बाद में दोनोंं की राइवलरी भी रही. इसके बाद रीयूनियन भी हो गया. दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. इनकी केमिस्ट्री भी शानदार है. पिछली बार रेंस को हराने में सैमी नाकाम रहे थे. इस बार बतौर चैंपियन वो रिंग में उतरेंगे. कंपनी ने बड़ा मैच इस बार बुक किया है. देखना होगा कि दोनों में से किस रेसलर की जीत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के 3 भाइयों के ऊपर ‘जानलेवा’ हमला, वर्ल्ड चैंपियन की शर्मनाक हार

रोमन रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार

रोमन रेंस ने अभी तक गजब का काम किया है. इस साल की शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रेंस का टाइटल रन बढ़िया रहा है. वो जेकब फाटू के खिलाफ 2 बार टाइटल रिटेन कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने सैथ रॉलिंस, पेंटा और एलए नाइट को भी हरा दिया है. रेंस का टाइटल रन लंबा चलने वाला है. ऐसा लगता है कि कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान बनाया है. उम्मीद के मुताबिक अगले साल रेसलमेनिया तक वो टाइटल नहीं हारेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के भाइयों का भयानक मैच और मेन इवेंट में मचेगी तबाही, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola