Roman Reigns: 2025 में WWE में रोमन रेंस कुछ खास नहीं कर पाए. केवल सात ही मैच उन्होंने लड़े. चार मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. 2026 को शानदार बनाने पर उनकी नजरें होंगी. ट्रिपल एच ने इस साल उनकी बुकिंग काफी खराब तरीके से की. द गेम ने अगले साल उनके लिए बड़ी योजना बनाई होगी. रोमन का चैंपियन बनना लगभग तय लग रहा है. यहां हम ट्रिपल एच और WWE द्वारा दिए गए तीन संकेत की बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि 2026 में ट्राइबल चीफ जरूर चैंपियन बनेंगे.
ट्रिपल एच ने द उसोज़ को बना दिया चैंपियन
WWE Raw के एपिसोड में द उसोज़ ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की. उसोज़ को इस बार कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. उसोज़ चैंपियन बन गए हैं, तो अगले साल रोमन रेंस का चैंपियन बनना भी तय है. इसका एक कारण है कि शायद कंपनी असली ब्लडलाइन के रीयूनियन के बारे में सोच रही है. इस वजह से ही उसोज़ को चैंपियन बना दिया गया है. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने इसके जरिए रेंस के चैंपियन बनने के संकेत दे दिए हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE का सबसे बड़ा विलेन चोट के कारण अनिश्चितकाल के लिए हुआ बाहर, छोड़नी पड़ सकती है चैंपियनशिप
WWE Survivor Series 2025 में हुआ था तनाव
Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस और उनके साथियों को द विज़न के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. रेंस के साथ द उसोज़, कोडी रोड्स और सीएम पंक थे. मैच के बाद रोमन और कोडी के बीच तनाव देखने को मिला. दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ. इसके बाद खबरें आई कि अगले साल दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच होगा. कंपनी ने Survivor Series 2025 के अंत के जरिए संकेत दिए कि रेंस 2026 में चैंपियन बन सकते हैं.
रोमन रेंस मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदार
रॉयल रंबल 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में है. पहली बार ये शो यूएस से बाहर हो रहा है. कंपनी की सऊदी के साथ तगड़ी डील हुई है. WWE की नजरें मेंस रंबल मैच को बड़ा बनाने पर हैं. रोमन रेंस को हाइप किया जा रहा है. WWE ने संकेत दिए हैं कि रेंस रंबल मैच के विजेता बन सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर रेसलमेनिया में रेंस का चैंपियन बनना तय है. कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि रेंस मेंस रंबल मैच जीतकर टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE ने 2025 के अंत में Roman Reigns के भाइयों The Usos को टैग टीम चैंपियन बनाया
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines