3 कारण क्यों WWE ने 2025 के अंत में Roman Reigns के भाइयों The Usos को टैग टीम चैंपियन बनाया

WWE Raw के एपिसोड में द उसोज़ ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. जे और जिमी उसो को बड़ा पुश दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से कंपनी ने उन्हें चैंपियन बनाया.

WWE

WWE में द उसोज़ को मिली सफलता

The Usos: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो के लिए शानदार रहा. दोनों ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. उसोज़ को इस बार बड़ा पुश कंपनी ने दिया है. दोनों स्टार्स ने हाल ही में टैग टीम डिवीजन में वापसी की थी. बहुत जल्दी इन्हें सफलता मिल गई. इस आर्टिकल में उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने 2025 के अंत में उसोज़ को टैग टीम चैंपियन बनाया.

विज्ञापन

टैग टीम डिवीजन को मजबूत करने के लिए

द उसोज़ ने टीग टीम डिवीजन में बहुत नाम कमाया है. इन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है. कुछ हफ्ते पहले ही इनकी टैग टीम डिवीजन में वापसी हुई है. कंपनी ने इस डिवीजन को मजबूत बनाने के लिए उसोज़ का रीयूनियन कराया. आप सभी जानते हैं कि बतौर चैंपियन इनका प्रदर्शन जबरदस्त रहता है. अब उसोज़ चैंपियन बन गए हैं, तो आगे जाकर तगड़े मैच देखने को मिलेंगे. साथ ही इनके एक्शन से टैग टीम डिवीजन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा. कंपनी ने इस बात का ध्यान रखते हुए दोनों भाइयों को चैंपियन बनाने का फैसला लिया हो सकता है.

विज्ञापन

दोनों भाइयों को थी चैंपियनशिप की जरूरत

रेसलमेनिया 41 में जे उसो ने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था. कुछ ही महीनों में वो इसे हार गए थे. इसके बाद से जे का सिंगल्स रन कुछ खास नहीं रहा है. बडे़ मैचों में वो नज़र आए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. ना ही उन्हें कोई मजबूत स्टोरी मिली. कुछ ऐसा ही हाल जिमी उसो का भी रहा. वो भी 2025 में इधर-उधर भटकते ही रहे हैं. दोनों को मौजूदा समय में टाइटल की सख्त जरूरत थी. दोनों के करियर को सही दिशा में लाने के लिए WWE ने शायद उन्हें चैंपियन बनाया हो सकता है.

विज्ञापन

असली ब्लडलाइन का हो सकता है रीयूनियन

आप सभी जानते हैं कि 2020 से 2024 तक असली ब्लडलाइन ने WWE में जबरदस्त काम किया. रोमन रेंस और द उसोज़ को खूब सफलता मिली. इन सभी ने बतौर चैंपियन तगड़ा काम किया. कंपनी शायद अब 2026 में इनके रीयूनियन के बारे में सोच रही है. रोमन रेंस कह चुके हैं कि उनकी नज़र अब टाइटल पर है. उसोज़ को कंपनी ने चैंपियन बना दिया है. अगले साल रेंस चैंपियन बनते हैं, तो असली ब्लडलाइन का जलवा फिर से देखने को मिल सकता है. ब्लडलाइन के रीयूनियन के लिए शायद कंपनी ने उसोज़ को चैंपियन बनाने का फैसला लिया हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ