WWE का सबसे बड़ा विलेन चोट के कारण अनिश्चितकाल के लिए हुआ बाहर, छोड़नी पड़ सकती है चैंपियनशिप

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए हैं. उनके फैंस के लिए ये बहुत ही बुरी खबर है. जानिए उन्हें लेकर रेड ब्रांड के शो में क्या अपडेट दिया गया.

WWE

WWE स्टार को लेकर बुरी खबर

Dominik Mysterio: WWE में 2025 डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए शानदार रहा है. बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उन्होंने बढ़िया काम किया है. जॉन सीना को भी उन्होंने मात दी. 2025 अंत उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. हाल ही में उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा. फैंस की चिंता इसके बाद बढ़ गई थी. अब Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने उन्हें लेकर एक दिल तोड़ देने वाला अपडेट दिया है. शायद वो अब कुछ समय के लिए एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. हो सकता है कि उन्हें मजबूरी में टाइटल भी छोड़ना पड़े.

विज्ञापन

WWE ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को लेकर क्या कहा?

हाल ही में हुए AAA Guerra de Titanes इवेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो और एल ग्रांडे अमेरिकानो को ड्रेगन ली और रे मिस्टीरियो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बाद में खबर सामने आई कि मैच के दौरान मिस्टीरियो के कंधे में चोट लग गई है. WWE होलीडे टूर के दौरान हुए लाइव इवेंट से भी मिस्टीरियो को हटना पड़ा. उनके मुकाबलों को कंपनी ने रद्द कर दिया.

विज्ञापन

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में राकेल रॉड्रिगेज ने बैकस्टेज अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने स्टेफनी वकेर और निकी बैला को लेकर अपनी बात रखी. लिव मॉर्गन भी वहां पर आईं. मॉर्गन ने कहा कि डॉमिनिक मिस्टीरियो छुट्टी पर हैं. इसके कुछ देर बाद कमेंटेटर जो टेसिटोर ने ऑफिशियल तौर पर बताया कि मिस्टीरियो अनिश्चितकाल के लिए WWE से बाहर हो गए हैं. कहीं ना कहीं ये मिस्टीरियो और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है. डॉम की वजह से कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में डॉमिनिक मिस्टीरियो को मिली सफलता

1 नवंबर 2025 को बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. सीना ने मिस्टीरियो के 204 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. इसके बाद Survivor Series 2025 में दोनों के बीच रीमैच हुआ. वहां पर लिव मॉर्गन की वापसी के चलते डॉमिनिक को सफलता मिली. उन्होंने सीना को हराकर अपना टाइटल वापस हासिल कर लिया. अब देखना होगा कि मिस्टीरियो की इंजरी को लेकर आगे क्या अपडेट आता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ