Triple H के फेवरेट रेसलर ने अचानक WWE को कहा अलविदा, 11 साल का शानदार करियर हुआ खत्म!

एक फेमस स्टार ने WWE को छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर काफी लंबा पोस्ट करते हुए फैंस को जानकारी प्रदान की. पूर्व चैंपियन ने सभी साथियों और फैंस को धन्यवाद दिया. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

फेमस स्टार ने छोड़ी कंपनी

Tommaso Ciampa: WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. टोमासो सिएम्पा ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि सिएम्पा ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है. ये बात अब पूरी तरह से क्लियर हो गई है. सिएम्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सभी को अपडेट दिया है. आप सभी जानते हैं कि NXT के दिनों से ही ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर सिएम्पा रहे हैं. अब सिएम्पा ने बड़ा फैसला लिया है. ऐसा लगता है कि वो अब किसी अन्य जगह पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं.

विज्ञापन

पूर्व WWE चैंपियन टोमासो सिएम्पा का बड़ा बयान

टोमासो सिएम्पा ने जॉना गार्गानो के साथ मिलकर SmackDown के टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया. उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की. सोशल मीडिया पर सिएम्पा ने काफी लंबा पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. सिएम्पा ने साफ कर दिया कि वो दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगे. सिएम्पा का 11 साल का WWE रन शानदार रहा और इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया. टोमासो ने कहा कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार और सम्मान है. उन्होंने खासतौर पर NXT परिवार को धन्यवाद दिया. साथ ही साथ सिएम्पा ने फैंस, अपनी पत्नी और बेटी का भी आभार व्यक्त किया. सिएम्पा ने क्लियर कर दिया कि वो रिटायर नहीं हो रहे हैं और फ्यूचर में एक्शन में नज़र आते रहेंगे.

विज्ञापन

AEW में जा सकते हैं टोमासो सिएम्पा

टोमासो सिएम्पा को WWE ने हमेशा बढ़िया पुश दिया. खासतौर पर उनका NXT रन अच्छा रहा. ट्रिपल एच के नेतृत्व में उन्होंने खूब नाम कमाया. सिएम्पा ने WWE से जाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है. सिएम्पा आगे भी एक्शन में दिखेंगे. इसका मतलब साफ है कि वो AEW में जा सकते हैं. बहुत जल्द टोनी खान की कंपनी में उनका डेब्यू देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ