WWE दिग्गज Brock Lesnar की बेटी ने शॉट पुट की दुनिया में बजाया डंका, कायम किए कभी न टूट पाने वाले रिकॉर्ड!

रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. उनकी बेटी मया लैसनर भी एथलीट हैं और उन्होंने भी छोटी उम्र में काफी नाम बना लिया है. आइए आपको मया के कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर की बेटी ने मचाया धमाल

Brock Lesnar Daughter Mya Lesnar: WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. खैर ब्रॉक की बेटी मया लैसनर भी उनकी राह पर चल पड़ी हैं. मया के पास भी द बीस्ट जैसी ताकत है. वो कोलोराडो यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं. अपने छोटे से करियर में मया ने कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा लगातार चलती रहती है. आइए आपको उनके कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की बेटी का कमाल

मया लैसनर 23 साल की हैं. उन्हें पहले सफलता 25 फरवरी 2023 को मिली थी. मया ने माउंट वेस्ट इंडोर चैंपियनशिप में वेट थ्रो में 20.68 मीटर के पर्सनल बैस्ट थ्रो के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी. मया ने दिसंबर 2023 में माइंस एलुमनी क्लासिक में 18.50 मीटर के थ्रो के साथ कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी वुमेंस शॉट पुट का नया रिकॉर्ड बनाया. फरवरी 2024 में मया ने माउंटेन वेस्ट चैंपियनशिप में वेट थ्रो में 22.06 मीटर का थ्रो फेंककर कमाल कर दिया था. इसी इवेंट में उन्होंने शॉट पुट में 19.10 मीटर का थ्रो फेंका. मया ने NCAA इंडोर चैंपियनशिप में कम्पीट करते हुए 18.53 मीटर के थ्रो के साथ शॉट पुट प्रतियोगिता जीता.

विज्ञापन

2024 और 2025 में मया लैसनर ने मचाया धमाल

मया लैसनर ने मई 2024 में शॉट पुट में 19.08 मीटर की दूरी के साथ वुमेंस की माउंटेन वेस्ट आउटडोर चैंपियनशिप जीती. ये मया ने खास रिकॉर्ड बनाया था. मया को इसके लिए फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था. 3 मई 2025 को मया ने 19.60 मीटर का थ्रो फेंककर जैक क्रिस्टियनसेन फील्ड का रिकॉर्ड तोड़ा. ये 2025 में NCAA में किसी भी महिला द्वारा किया गया बेस्ट आउटडोर शॉट पुट थ्रो था. मया ने जून 2025 में NCAA आउटडोर चैंपियनशिप में 19.01 मीटर का थ्रो करके जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में 7 महीने बाद 39 साल के रेसलर का आएगा तूफान!, Royal Rumble 2026 से पहले फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ