WWE में 7 महीने बाद 39 साल के रेसलर का आएगा तूफान!, Royal Rumble 2026 से पहले फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड टोरंटो में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है. कहा जा रहा है कि एक फेमस स्टार की वापसी हो सकती है. रिपोर्ट में उन्हें लेकर खुलासा हुआ है.

WWE

WWE स्टार की हो सकती है वापसी

WWE Star Return: WWE का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर चल रहा है. इसके तहत WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड टोरंटो में होने वाला है. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुछ बड़े ऐलान भी किए गए हैं. खैर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार WWE स्टार चैड गेबल की वापसी हो सकती है. वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड में एंट्री कर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है रॉयल रंबल से पहले उनकी वापसी का प्लान बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

WWE स्टार चैड गेबल को लेकर खुशखबरी

चैड गेबल ने पिछले कुछ सालों में खुद को साबित किया है. फैंस ने भी उनका साथ दिया. अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया. जून 2025 में उन्हें इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा था. 9 जून को उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था. PWInsider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में गेबल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि गेबल अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आ सकते हैं. ये कहीं ना कहीं अच्छी खबर गेबल के लिए है. हाल ही में उनकी ट्रेनिंग करते हुए एक फोटो भी काफी वायरल हुई थी. उन्होंने जल्द रिंग में एंट्री के संकेत दिए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns मचाएंगे बवाल! इन 3 स्टार्स के साथ हो सकती है टक्कर

WWE Royal Rumble 2026 में दिखेगा चैड गेबल का जलवा

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों का वहां पर जलवा देखने को मिलेगा. बड़े स्टार्स को एडवर्टाइज किया गया है. उम्मीद के मुताबिक चैड गेबल भी रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. उनकी वापसी रंबल मैच में भी कराई जा सकती है. रंबल मैच के लिए अभी तक कुछ स्टार्स के नाम का ऐलान हो गया है. सबसे पहले कोडी रोड्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया था. इसके बाद गुंथर, जे उसो, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली और पेंटा ने भी रंबल मैच में बवाल मचाने की दावेदारी ठोकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ