WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई को मार-मारकर किया गया अधमरा, मेन इवेंट में मची तबाही
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले वहां पर देखने को मिले. कंपनी ने शानदार अंदाज में स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को इसका आयोजन सऊदी अर में किया जा रहा है. बड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिलेंगे. इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया है. इसे कंपनी ने पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था. शो में इस हफ्ते तगड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में बहुत ही भयानक मैच हुआ. रॉयस कीज के ग्रुप 946 ने भी हंगामा मचाया. वुमेंस डिवीजन की स्टोरीलाइन्स को भी आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
सैमी ज़ेन का सैगमेंट
2 / 8शो की शुरुआत इस हफ्ते सैमी ज़ेन ने की. सैमी ज़ेन ने अपनी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो क्राउन ज्वैल में रेंस को हराने वाले हैं. वहां पर जिमी उसो ने एंट्री की. दोनों के बीच बातचीत हुई. दरअसल पिछले हफ्ते जिमी के सामने रेंस के ऊपर सैमी ने हैलुवा किक लगाया था. इसे लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ. कुछ देर बाद रॉयस कीज ने अपने ग्रुप के साथ एंट्री की. सभी ने जिमी के ऊपर जानलेवा हमला किया. वो अधमरे हो गए थे. सैमी उन्हें बचाने के लिए रिंग में नहीं गए. वो बैकस्टेज चले गए. (Photo: WWE.com)
शिंस्के नाकामुरा का मैच
3 / 8शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. इन दोनों की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. नाकामुरा ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. इस मैच में दोनों रेसलर्स के साथियों ने भी दखलअंदाजी की. अंत में बड़ी मुश्किल से नाकामुरा को जीत मिली. (Photo: WWE.com)
गुंथर का सैगमेंट
4 / 8गुंथर ने फिन बैलर को लेकर अपनी बात रखी. पिछले हफ्ते बैलर ने डीमन अवतार में आकर गुंथर के ऊपर हमला किया था. गुंथर ने बैलर की बेइज्जती कर उन्हें रिंग में बुलाया. बैलर रिंग में आए. इस बार वो अपने नॉर्मल लुक में आए थे. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. शुरुआत में दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़े. अंत में इस बार भी बैलर ने गुंंथर की हालत खराब की. उनका दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
5 / 8बी-फैब और मीचीन ने लैने रेड और फॉलन हेनली के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. रिंग में जेसी जेन और जेड कार्गिल भी मौजूद थे. कुछ देर मैच चलने के बाद इनके ऊपर एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैकस्ले ने हमला कर दिया. 8 वुमेंस स्टार्स के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. बेली भी आईं लेकिन उन्हें कार्गिल ने धराशाई कर दिया. इसके बाद दिग्गज शार्लेट फ्लेयर ने वापसी की. वहां से फिर बेबीफेस टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला. (Photo: WWE.com)
निक एल्डिस का सैगमेंट
6 / 8निक एल्डिस ने रिंग में वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन को बुलाया. दोनों के बीच बातचीत हुई. ग्रीन ने लिव मॉर्गन की बेइज्जती की. उन्होंने कहा कि वो क्राउन ज्वैल में लिव को मात देंगी. लिव ने भी रिंग में कदम रखा. उन्होंने ग्रीन के आरोपों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने खुद को सबसे महान वुमेंस चैंपियन बताया. (Photo: WWE.com)
डेमियन प्रीस्ट का मैच
7 / 8डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला नाथन फ्रेजर के साथ हुआ. दोनोंं ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. फ्रेजर ने तगड़े मूव्स लगाए. हालांकि वो प्रीस्ट से नहीं बच पाए. प्रीस्ट ने उन्हें रिंग के बाहर भी खूब पटका. वहां पर एक्सिओम भी आए. प्रीस्ट ने उनके ऊपर भी अटैक कर दिया. दोनों का मैच नो-कॉन्टेस्ट पर खत्म हुआ. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
8 / 8मेन इवेंट में सीएम पंक और केविन ओवेंस के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ. दोनों ने अपनी सारी हदें पार की. चेयर, टेबल, केन और चेन का खूब इस्तेमाल हुआ. दोनों ने रिंग के बाहर भी जाकर एक-दूसरे को खूब पीटा. कोई भी हार मानने को तैयार नहींं था. पंक काफी थक चुके थे लेकिन उन्होंने ओवेंस पर बहुत जीटीएस मूव लगाए. अंत में केविन ने उनके ऊपर चेन से हमला किया और पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)