Update On Stephanie Vaquer: WWE में स्टेफनी वकेर के लिए पिछला एक साल शानदार रहा है. बतौर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन उन्होंने शानदार काम किया. पिछले एक महीने से वो शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. उनकी वापसी को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनकी WWE Clash in Italy 2026 में वापसी हो सकती है. ये भी कहा गया कि वो आगामी Raw के एपिसोड में एंट्री कर सकती हैं. हालांकि, अब उनकी वापसी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. वो Clash in Italy 2026 में नहीं आने वाली हैं.

WWE स्टार स्टेफनी वकेर को लेकर अपडेट

दरअसल 27 अप्रैल को Raw के एपिसोड में बैकस्टेज स्टेफनी वकेर के ऊपर रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने हमला कर दिया था. इस वजह से स्टेफनी को चोट लग गई. बाद में कमेंटेटर माइकल कोल ने बताया कि वो शोल्डर इंजरी से जूझ रही हैं. PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में स्टेफनी को लेकर अपडेट दिया है. कहा गया है कि स्टेफनी यूरोप दौरे पर नहीं गई हैं. इसका मतलब साफ है कि वो Clash in Italy 2026 और Raw के एपिसोड में वापसी नहीं करेंगी. ये कहीं ना कहीं बुरी खबर स्टेफनी के फैंस के लिए है.

ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाली चीजें जो WWE Clash in Italy 2026 में The Rock वापस आकर कर सकते हैं, क्या Roman Reigns के साथ होगा धोखा?

WWE WrestleMania 42 में लगा था झटका

WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. वहां पर स्टेफनी को मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मॉर्गन ने साल की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना था. वैसे स्टेफनी और मॉर्गन के बीच आगे जाकर रीमैच देखने को मिल सकता है. WWE ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Clash in Italy 2026 में Jacob Fatu के खिलाफ जीत होनी चाहिए