Triple H का प्लान चौपट! WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar-Roman Reigns के मैचों की टाइमिंग हुई लीक
WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के मुकाबले भी होने वाले हैं. इनके मैच को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. अब कंपनी ने एक बड़ी चीज वेबसाइट के जरिए लीक कर दी है. आइए आपको बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Jul 10, 2026 10:04
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Jul 10, 2026 10:04
Share :
WWE SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)
---खबर नीचे जारी है---
SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. अब इसके प्रसारण में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस भी धीरे-धीरे उत्साहित हो रहे हैं. बड़े मुकाबले धीरे-धीरे बुक किए जा रहे हैं. खैर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में कम्पीट करेंगे. इनके मुकाबले तय कर दिए गए हैं. सभी के मन में एक ही सवाल है रोमन और लैसनर किस दिन एक्शन में दिखेंगे. अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है. WWE ने खुद ही चीजें अपनी वेबसाइट के जरिए लीक कर दी हैं.
WWE SummerSlam 2026 में कब होंगे बड़े मुकाबले?
WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ होगा. इन दोनों के बीच तीसरा और अंतिम मैच होने वाला है. इस बार हैल इन ए सैल मैच में इनकी टक्कर होगी. अभी तक दोनों के बीच 1-1 की बराबरी रही है. वहीं रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. इनका मैच भी काफी तगड़ा होने वाला है. दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं. WWE ने वेबसाइट पर फेमी और लैसनर का मैच नाइट-1 के लिए एडवर्टाइज किया है. वहीं रेंस और रॉलिंस के मुकाबले को नाइट-2 के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. ऐसा लगता है कि पहले और दूसरे दिन इनके मुकाबले से हो शो खत्म होगा.
सीएम पंक ने हाल ही में वापसी कर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराया. सैमी के 9 दिन के टाइटल रन का अंत हो गया. अब कहा जा रहा है कि समरस्लैम 2026 में पंक अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. ऐसा हुआ तो फिर नाइट-1 के मेन इवेंट में इनका मैच हो सकता है. आने वाले कुछ हफ्तों में कंंपनी द्वारा सभी चीजें क्लियर कर दी जाएंगी.

Oba Femi vs. Brock Lesnar (HIAC) is now being advertised for SummerSlam night one.