Brock Lesnar का बनेगा भद्दा मजाक, CM Punk को मिलेगा नया विरोधी, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. टॉप स्टार्स एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. वीकली एपिसोड में नई चीजें देखने को मिल रही हैं. चैंपियनशिप में भी बदलाव हो रहा है. SmackDown के आगामी एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. वहां पर धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. WWE ने शो को लेकर कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक की उपस्थिति

सीएम पंक की उपस्थिति2 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक ने वापसी की. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. अब वो SmackDown में भी एंट्री करने वाले हैं. वहां पर उनका स्वागत किया जाएगा. देखना होगा कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. कोडी रोड्स उन्हें टक्कर दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट3 / 6

SmackDown के लिए ओबा फेमी को भी एडवर्टाइज किया गया है. समरस्लैम 2026 में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाला है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. देखना होगा कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में फेमी क्या करते हैं. जरूर वो द बीस्ट को लेकर कोई ना कोई बात कहेंगे. (Photo: WWE.com)

फिन बैलर का मैच

फिन बैलर का मैच4 / 6

SmackDown में इस हफ्ते फिन बैलर भी एक्शन में नज़र आने वाले हैं. टामा टोंगा के साथ उनका मैच होगा. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इनके बीच बैकस्टेज अनबन चल रही है. टामा का साथ देने के लिए टाला टोंगा भी मौजूद रहेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का मैच

ट्रिक विलियम्स का मैच5 / 6

ट्रिक विलियम्स और कार्मेलो हेज के बीच नॉन-टाइटल मैच होगा. इनकी राइवलरी लंबे समय से चल रही है. दोनों तगड़ा मैच देंगे. हेज लगातार विलियम्स से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप लेने की बात कर रहे हैं. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स और गुंथर का सैगमेंट

कोडी रोड्स और गुंथर का सैगमेंट6 / 6

कोडी रोड्स को चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिल पाया क्योंकि गुंथर ने उनके ऊपर हमला कर दिया था. गुंथर अभी भी उनका पीछा कर रहे हैं. SmackDown में इस हफ्ते दोनों स्टार्स को फीचर किया गया है. इनके बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन