Roman Reigns हैं WWE SummerSlam के किंग, Brock Lesnar-John Cena ने भी टेके घुटने, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?
WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बड़े स्टार्स बवाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस शो में रोमन रेंस का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है. उन्होंने हमेशा बड़े मैचों में कम्पीट किया है. आइए बताते हैं कि उनका रिकॉर्ड कैसा है.

WWE SummerSlam 2026: WWE का SummerSlam बहुत ही प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. पूरे साल फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. पूरी दुनिया की इस पर नजरें रहती हैं. हर कोई रेसलर्स इसमें परफॉर्म करना चाहते हैं. रोमन रेंस का SummerSlam में प्रदर्शन शानदार रहा है. वो हमेशा ही बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. बहुत कम स्टार्स हैं जो उन्हें समर की सबसे बड़ी पार्टी में हरा पाए हैं. यहां हम आपको रेंस के अब तक SummerSlam में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे. (Photo: WWE.com)
2014
2 / 10WWE SummerSlam 2014 में रोमन रेंस का सिंगल्स मैच रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. रेंस को ऑर्टन के खिलाफ पुश दिया गया था. मुकाबले में रोमन ने शानदार जीत हासिल की. रैंडी को करारा झटका लगा. (Photo: WWE.com)
2015
3 / 102015 के SummerSlam में रोमन रेंस और डीन एंब्रोज ने मिलकर ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर का सामना किया था. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रोमन और एंब्रोज की केमिस्ट्री भी शानदार रही. अंत में इन दोनों ने ही बड़ी जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)
2016
4 / 102016 के WWE SummerSlam में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और रुसेव की भिड़ंत हुई थी. ये मुकाबला बहुत ही खराब रहा था. इसका कोई नतीजा नहीं निकला. मैच से पहले ही दोनों स्टार्स के बीच हाथापाई हो गई थी. फैंस को इनकी बुकिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी थी. (Photo: WWE.com)
2017
5 / 102017 के SummerSlam में रोमन रेंस फैटल 4वे मैच का हिस्सा थे. यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर, समोआ जो, ब्रॉन स्ट्रोमैन और रेंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. इस मुकाबले में रेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर पाए. (Photo: WWE.com)
2018
6 / 102018 के SummerSlam में रोमन रेंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ. इस मैच में दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे के ऊपर कड़ा प्रहार किया. खतरनाक टक्कर में अंत में रोमन ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया था. रेंस के लिए ये बहुत बड़ी जीत थी. (Photo: WWE.com)
2021
7 / 102021 के SummerSlam में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप जॉन सीना के खिलाफ दांव पर लगाई थी. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही. रोमन को बतौर हील तगड़ा पुश दिया गया. अंत में रेंस ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
2022
8 / 102022 के SummerSlam में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हुआ था. इस मैच में दोनों स्टार्स ने खूब तोड़फोड़ की. खासतौर पर लैसनर ने खूब बवाल मचाया. हालांकि, वो अंत में जीत नहीं पाए. द उसोज़ की मदद से रोमन ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
2023
9 / 102023 के SummerSlam में रोमन रेंस और जे उसो के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था. दोनों भाइयों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मुकाबले के अंत में जिमी उसो ने आकर जे उसो को धोखा दे दिया. इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. रेंस ने बड़ी जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)
2025
10 / 102025 के SummerSlam में रोमन रेंस ने जे उसो के साथ मिलकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का सामना किया था. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रेंस और जे की केमिस्ट्री जबरदस्त रही. अंत में दोनों भाइयों को बढ़िया जीत मिली. (Photo: WWE.com)