WWE ने Clash In Paris 2025 के लिए किया अनोखे मैच का ऐलान, लकड़ी के बक्सों से 2 दिग्गज मचाएंगे तबाही!

बहुत जल्द Clash In Paris 2025 का आयोजन होने वाला है. शो में तगड़े मुकाबले होने वाले हैं. WWE ने एक और खतरनाक मैच का ऐलान कर दिया है.

SHEMUS

WWE

Clash In Paris: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash In Paris 2025 होने वाला है. 31 अगस्त को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन फ्रांस में देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. WWE के टॉप स्टार्स वहां पर परफॉर्म करते हुए दिखेंगे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक और खतरनाक मैच का ऐलान कर दिया गया है. रुसेव और शेमस एक बार फिर टकराने के लिए तैयार हैं. आप सभी जानते हैं कि अभी तक दोनों ने रिंग में खूब तबाही मचाई है.

विज्ञापन

WWE Raw में किया गया ऐलान

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज शेमस का इंटरव्यू हुआ. उन्होंने रुसेव और अपने बीच चल रहे मुद्दे को संबोधित किया. इतने में रुसेव भी पीछे से आ गए. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. चीजें खतरनाक होने से पहले एडम पीयर्स और अन्य ऑफिशियल्स ने आकर दोनों दिग्गजों को पकड़ लिया. पीयर्स ने इसके बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि Clash In Paris में रुसेव और शेमस के बीच मैच होगा.

विज्ञापन

रुसेव और शेमस बीच इस बार साधारण मुकाबला नहीं होने वाला है. दोनों गुड ओल्ड फैशन्ड डॉनीब्रुक मैच में टकराएंगे. आपको बता दें यह एक नो-DQ हार्डकोर मैच होता है, जिसमें रिंगसाइड पर आयरिश ब्रांडी और शिलेलाग से भरे बड़े लकड़ी के बैरल उपलब्ध होते हैं. शेमस को इस मुकाबले का काफी अनुभव है. उनका यह सिग्नेचर मैच है. Raw में अभी तक शेमस और रुसेव के बीच तीन मुकाबले हुए हैं. दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया है जबकि एक ड्रा हुआ है.

WWE Clash In Paris 2025 में होंगे बड़े मुकाबले

Clash In Paris 2025 के लिए WWE द्वारा तगड़े मुकाबले बुक किए जा रहे हैं. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. लोगन पॉल के साथ उनका मैच तय किया गया है. सैथ रॉलिंस अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को एलए नाइट, सीएम पंक और जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. शो के लिए रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया गया है. बहुत जल्द उनके मैच का भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ