WWE में 11 साल बाद 'कोबरा किंग' की वापसी, पहले ही मैच में करारी हार के साथ सिट्टी-पिट्टी गुम

WWE NXT का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा. सैंटिनो मारेला ने पुराना जोश दिखाते हुए लंबे समय बाद मैच लड़ा. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

SANT

WWE

WWE: फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 51 साल के सैंटिनो मारेला 11 साल में पहली बार WWE टीवी पर एक्शन में नज़र आए. दर्शक उन्हें देखकर खुश हो गए. मारेला का जोश भी पुराना ही दिखा. दरअसल सैंटिनो ने 2014 में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन उन्होंने कभी-कभी बड़े इवेंट्स में एंट्री की. उन्होंने किसी मुकाबले में कभी हिस्सा नहीं लिया. बीच-बीच में इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी कि वह एक्शन में आना चाहते हैं लेकिन शायद मौका नहीं मिल पाया. अब सैंटिनो ने WWE रिंग में दोबारा कदम रख दिया है.

विज्ञापन

सैंटिनो मारेला को WWE NXT में मिली हार

NXT के लेटेस्ट एपिसोड की मुख्य प्रस्तुति NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप मुकाबला था. चैंपियन ईथन पेज ने TNA के डायरेक्टर ऑफ अथॉरिटी सैंटिनो मारेला के खिलाफ अपना टाइटल दांव पर लगाया. मारेला का यह 2014 के बाद से पहला मैच था. मुकाबले का अंत उनके लिए अच्छा नहीं रहा. वह ईथन को अपना द कोबरा स्ट्राइक मारने के लिए तैयार थे लेकिन पेज ने रेफरी को उनके सामने खड़ा कर दिया. जब रेफरी ने अपनी पीठ घुमाई तो पेज मारेला के आंख में मरार दी. रेफरी इस चीज को देख नहीं पाए. पेज ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने मारेला को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और टाइटल रिटेन किया. पेज का यह चौथा टाइटल डिफेंस था.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा सैंटिनो मारेला का सफर?

WWE के साथ अपने 11 साल के रन के लिए सैंटिनो मारेला जाने जाते हैं. उन्होंने Raw के एक लाइव एपिसोड में डेब्यू किया था. मारेला के कैरेक्टर को फैंस बहुत पसंद करते थे. मारेला ने अपने डेब्यू मैच में ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उमागा को हरा दिया था. इसके बाद उन्होंने एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, एक बार यूएस चैंपियनशिप और एक बार WWE चैंपियनशिप जीती. WWE से 2016 में जाने के बाद 2023 में उन्होंने इम्पैक्ट में वापसी की. 2025 में WWE और TNA के बीच साझेदारी हुई. इसके तहत ही मारेला ने WWE के NXT ब्रांड में वापसी की. खैर अब मारेला WWE टीवी पर आ चुके हैं. देखना होगा कि आगे जाकर वह किस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ