Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2012 से लगातार वो काम कर रहे हैं. आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. 2026 में भी वो छाए हुए हैं. रोमन अभी तक एक्टिव रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन शानदार रहा है. बड़े रेसलर्स को वो हरा चुके हैं. रोमन के लिए कंपनी ने बड़े प्लान बनाए हैं. अब उनके WWE Royal Rumble 2027 विरोधी का संभावित नाम भी सामने आ गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE Royal Rumble 2027 में किससे होगा रोमन का मैच?
आप जानते हैं कि मौजूदा समय में ब्लडलाइन की राइवलरी रॉयस कीज के 946 ग्रुप के साथ चल रही है. दोनों टीमों के बीच काफी तनाव चल रहा है. पिछले हफ्ते इनके बीच ब्रॉल भी हुआ था. रोमन रेंस ने सही मौके पर आकर अपने भाइयों को बचाया था. खैर इन दोनों टीमों के अगले महीने सर्वाइवर सीरीज में भिड़ना तय है. इनके बीच वॉरगेम्स मैच तय किया जाएगा. इनकी राइवलरी वहीं पर खत्म नहीं होने वाली है. कीज चैंपियनशिप जीतने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं.
Boozer ने सोशल मीडिया पर Royal Rumble 2027 में रोमन रेंस के विरोधी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार एरिजोना में होने वाले Royal Rumble 2027 में रोमन की टक्कर रॉयस कीज के साथ हो सकती है. दोनों के बीच सिंगल मुकाबला होगा. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. कीज ने हाल ही में अपना खतरनाक ग्रुप बनाया है. कार्मेलो हेज भी उसमें शामिल हो गए हैं. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि कीज को पुश दिया जाएगा. रोमन के साथ उनकी राइवलरी होने से काफी फायदा आगे जाकर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: WWE ने अचानक Crown Jewel 2026 का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप!
रोमन का टाइटल रन रहा है शानदार
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. तब से वो चैंपियन बने हुए हैं. वो जेकब फाटू को दो बार हरा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने सैथ रॉलिंस, एलए नाइट और पेंटा को मात दी है. पेंटा और नाइट ने उन्हें अच्छी टक्कर दी है. एक बढ़िया बात ये रही है कि रेंस ने सभी मैचों में अकेले दम पर जीत हासिल की है. इस बार रेंस के भाइयों ने उनकी मदद नहीं की.
ये भी पढ़ें: WWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने खुशखबरी देते हुए वापसी का किया ब्लॉकबस्टर ऐलान
संबंधित खबरें
WWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
3 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
9 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
10 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines