Roman Reigns: WWE का Crown Jewel 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा. बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. कंपनी ने शानदार मुकाबले बुक किए थे. सभी टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. रोमन रेंस के मैच पर नजरें टिकी थीं. उन्होंने भी बढ़िया मैच दिया. सैमी ज़ेन के साथ उनका मैच हुआ. खैर रेंस को इस बार एक बड़ी सफलता मिली है. रेंस ने आज तक खास चैंपियनशिप अपने नाम नहीं की थी. अब उन्होंने अपने WWE करियर में उसे भी हासिल कर लिया है.
रोमन रेंस बने चैंपियन
WWE Crown Jewel 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. पहली बार रेंस इस टाइटल के लिए लड़े. सैमी और रेंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं और इस वजह से ही मैच बुक किया गया था. सैमी ने रेंस को खूब चुनौती दी. वो बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से उन्हें धराशाई किया लेकिन वो नहीं टूटे. हर बार उन्होंने काउंटआउट किया. वो रेंस से लगातार उन्हें मारने के लिए कह रहे थे.
सैमी बताना चाहते थे कि वो भी फाइटिंग चैंपियन हैं. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने तमाम स्पीयर के बाद पिन किया और जीत हासिल की. मैच के बाद उन्होंने सैमी को गले लगाया. सैमी ने ही रेंस को इसके लिए उकसाया था. रेंस ने भी उन्हें निराश नहीं किया. ट्रिपल एच भी रिंग में आए. उन्होंने रेंस को क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप और अंगूठी दी. अपने करियर में पहली बार रेंस ने इस टाइटल को हासिल किया. उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है.
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास, रिंग में दोस्ती के नाम पर सबसे बड़ा धोखा
रोमन रेंस बने तीसरे चैंपियन
दरअसल मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप को 2024 में शुरू किया गया था. सऊदी अरब में भी इसे तब से रखा गया है. इसमें Raw और SmackDown के टॉप मेंस वर्ल्ड चैंपियन का एक-दूसरे से सामना होता है. 2024 में सबसे पहले इस चैंपियनशिप को कोडी रोड्स ने जीता था. उन्होंने गुंथर को मात दी थी. वहीं 2025 में सैथ रॉलिंस ने इस पर कब्जा किया. रॉलिंस ने कोडी को हराया था. अब तीसरे साल रेंस ने क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप जीत ली है. अब देखना होगा कि अगले साल इस टाइटल को कौन अपने पास रखेगा.
ये भी पढ़ें: WWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन, छीनी चैंपियनशिप
संबंधित खबरें
WWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
7 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines