WrestleMania: WWE WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल 10 और 11 अप्रैल को सऊदी अरब में होने वाला है. इसके आयोजन में बहुत समय है लेकिन चर्चा अभी से होने लग गई है. हाल ही में खबर सामने आई थी WWE ने दो मैचों का प्लान तैयार कर लिया है. रोमन रेंस का मैच ओबा फेमी के साथ होगा. वहीं कोडी रोड्स और सीएम पंक की टक्कर होगी. इन दोनों मैचों को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के दिग्गज डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया कि मेगा इवेंट के नाइट-2 के मेन इवेंट में कौन से मैच की प्लानिंग की जा रही है.
WWE WrestleMania 43 को लेकर मैल्टजर का बड़ा बयान
WrestleMania 43 में इतिहास रचा जाने वाला है. पहली बार अमेरिका के बाहर मेगा इवेंट का आयोजन होगा. सऊदी और WWE के बीच बहुत बड़ी डील हुई है. कंपनी वहां पर भव्य अंदाज में शो को पेश करने की तैयार कर रही है. बड़े मुकाबले बुक किए जाएंगे. सऊदी में हमेशा टॉप रेसलर्स काम करते हैं. मैल्टजर ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा, “काफी चर्चा हो रही है कि WrestleMania 43 के दो मेन इवेंट में पहली रात कोडी रोड्स और सीएम पंक का मैच होगा. वहीं दूसरी रात रोमन रेंस और ओबा फेमी का मुकाबला होगा. हमें मिली जानकारी के अनुसार दूसरी बात सही है. रोमन और फेमी के मैच का दूसरे दिन मेन इवेंट में प्लान किया जा रहा है. पहली बात मौजूदा समय में प्लान का हिस्सा नहीं है.”
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 में होगा गुरु-शिष्य का महासंग्राम, Triple H ने किया भयानक मैच का ऐलान
क्या द रॉक की वजह से प्लान में होगा बदलाव?
WrestleMania 43 का हिस्सा द रॉक भी बनने वाले हैं. वो खुद इस बारे में बयान दिया है. रॉक ने कहा कि वो सऊदी अरब में होने वाले शो को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने वहां जाने की बात भी कही. हालांकि अभी तक उनका रोल पता नहीं है. रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस सालों से कर रहे हैं.
2024 में रेंस ने रॉक के साथ मिलकर मेगा इवेंट में कोडी और रॉलिंस का सामना किया था. अगर WrestleMania 43 में रॉक मैच लड़ने का ऐलान करेंगे तो फिर उनकी टक्कर रोमन के साथ होगी. अगर रॉक मैच नहीं लड़ेंगे तो रोमन का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होना बिल्कुल तय है. फेमी फ्यूचर स्टार हैं. कंपनी ने 2026 में उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी कराई. दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए थे. फेमी ने 2-1 से राइवलरी अपने नाम की.
ये भी पढ़ें: 11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही, तगड़े एक्शन से करोड़ों फैंस का जीता दिल
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
53 mins ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
3 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
4 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
5 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
7 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
7 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
8 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
8 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
9 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines