Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. पूरे साल वो एक्टिव रहे हैं. ट्रिपल एच ने बढ़िया पुश उन्हें दिया है. साल की शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद अप्रैल में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. वो सैथ रॉलिंस, जेकब फाटू और एलए नाइट जैसे बड़े रेसलर्स को मात दे चुके हैं. रेंस अभी भी लगातार टीवी पर आ रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने रॉयस कीज के 946 ग्रुप को धराशाई किया था. आइए आपको बताते हैं कि वो अब रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे.
WWE रिंग में कब होगी रोमन की एंट्री?
रोमन रेंस 26 नवंबर को होने वाले Raw के एपिसोड में नहीं आएंगे. फैंस को आगामी शो में ज्यादा बवाल देखने को नहीं मिलेगा. कंपनी ने अब उन्हें सीधे 2 नवंबर को होने वाले रेड ब्रांड के शो के लिए शेड्यूल किया है. भारत में 3 नवंबर की सुबह एपिसोड का प्रसारण होगा. ब्रुकलिन स्थित बार्कले सेंटर से ये शो लाइव आएगा. वहां पर रेंस की तबाही देखने को मिलेगी. सबसे बड़ी बात है कि ये 7 नवंबर को होने वाले WWE Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो होगा.
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 में मचेगा गदर, इन 5 खूंखार रेसलर्स की हो सकती है वापसी
WWE Crown Jewel 2026 में किसके साथ होगा मैच?
WWE Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियशिप के लिए मैच होगा. दरअसल दोनों ब्रांड के टॉप चैंपियन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होता है. सैमी के पास अभी SmackDown की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. सैमी और रोमन का इतिहास सभी जानते हैं. रेंस की ब्लडलाइन में कई साल तक सैमी ने काम किया. दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी रही. इनके बीच पहले मैच भी हो चुका है. एक बार फिर से दोनों टकराने वाले हैं.
WWE Raw में रोमन रेंस ने किया कमाल
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस आए थे. शुरुआत में सैमी ज़ेन के साथ उनका सैगमेंट हुआ. रेंस ने पहले सैमी की खूब तारीफ की. हालांकि बाद में सैमी के ऊपर तंज भी कसा. रेंस ने खुद को बेस्ट बताया. मेन इवेंट में ब्लडलाइन और 946 ग्रुप के बीच खूब बवाल मचा. एक बार फिर रॉयस कीज और उनके साथियों का दबदबा देखने को मिला. रोमन ने वहां पर वापसी कर अपनी टीम को बचाया. रेंस ने स्पीयर और सुपरमैन पंच से दुश्मनों का बुरा हाल किया.
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के बाद कौन बनेगा WWE का अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन? रेस में ये 5 रेसलर्स सबसे आगे
संबंधित खबरें
WWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
1 day ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
1 day agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
6 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
7 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
8 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
8 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
9 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
9 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines