रोमन रेंस के बाद कौन बनेगा WWE का अगला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन? रेस में ये 5 रेसलर्स सबसे आगे

WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस का राज चल रहा है. बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन वो जबरदस्त काम कर रहे हैं. उनका रन को देखकर फैंस भी खुश हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके बाद अगला चैंपियन कौन बन सकता है.

WWE
1 / 6
कौन देगा रोमन रेंस को मात? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. ये साल उनके लिए बेहतरीन रहा है. उन्होंने कुछ बडे़ रेसलर्स को मात दी है. जेकब फाटू, सैथ रॉलिंस, पेंटा और एलए नाइट जैसे खतरनाक रेसलर्स को वो धराशाई कर चुके हैं. रेंस आगे जाकर लगातार काम नहीं करने वाले हैं. वो हॉलीवुड में भी बिजी रहते हैं. उनके टाइटल रन का अंत कभी भी हो सकता है. कंपनी में मौजूदा समय में कई रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा. इन्हें मौका दिया जा सकता है. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो रेंस के बाद अगले चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

ओबा फेमी एक ऐसे रेसलर हैं जो अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के प्रबल दावेदार हैं. उनका बहुत जल्द चैंपियन बनना पक्का है. वो रोमन रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार ये काम अगले साल रेसलमेनिया 43 में हो सकता है. फेमी के लिए ये साल बढ़िया रहा है. उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ शानदार राइवलरी रही है. लैसनर ने उनके खिलाफ ही अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा. फेमी को बिल्ड किया जा रहा है क्योंकि कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा

पेंटा3 / 6

पेंटा ने हाल ही में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस अपने नाम किया. अब उनका भी वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. वो ब्रीफकेस कैश-इन कर सकते हैं. उनकी नजरें रोमन रेंस के ऊपर होंगी. पेंटा को ब्रीफकेस मिला है तो कंंपनी जरूर उन्हें पुश देना चाहती होगी. पिछले महीने उन्होंने रोमन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी. उन्होंने बता दिया था कि वो बतौर चैंपियन बढ़िया बिजनेस दे सकते हैं. रोमन के बाद अब पेंटा भी नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज

रॉयस कीज4 / 6

पिछले कुछ हफ्तों से रॉयस कीज छाए हुए हैं. उन्होंने अपना 946 ग्रुप बनाया है, जिसमें चार अन्य रेसलर्स शामिल हैं. कीज ने ब्लडलाइन को निशाना बनाया है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में अपने भाइयों को बचाने के लिए रेंस आए थे. रेंस ने कीज पर भी हमला किया. कीज ने पहले ही रेंस की चैंपियनशिप के ऊपर नज़रें गड़ा दी हैं. कंपनी कीज को अब आगे बढ़ाना चाहती है. इस वजह से उनके किरदार में बदलाव किया है. वो रेंस को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर5 / 6

ड्रू मैकइंटायर रेसलमेनिया 42 के बाद से गायब चल रहे हैं. वहां पर उन्हें जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैकइंटायर का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मैकइंटायर ने कहा था कि वो रेंस के टाइटल रन का अंत करने के लिए वापसी करेंगे. आप सभी जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. कंपनी अब मैकइंटायर को तगड़ा पुश दे सकती है. वो वापसी के बाद रेंस को मात देकर नए चैंपियन बन सकते हैं. इस चीज के वो हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर6 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की कतार में हैं. लगातार वो प्रयास कर रहे हैं. उनके पास कुछ बडे़ मौके भी आए. हालांकि उन्हें हाथ निराशा लगी. रोमन रेंस का ब्रेकर के साथ भी मैच बचा हुआ है. कंपनी ने इसे आगे के लिए बचाकर रखा हुआ है. ब्रेकर और रेंस की राइवलरी होना लगभग पक्का है. आगे जाकर ब्रेकर भी नए चैंपियन बन सकते हैं. हो सकता है कि वो उनके टाइटल रन का अंत करें. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन