Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच होगा. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. नाइट-2 के मेन इवेंट में दोनों दिग्गजों की टक्कर देखने को मिलेगी. फैंस भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. पंक और रेंस एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. इनके बीच रेड ब्रांड के एपिसोड में हाथापाई भी देखने को मिली थी. खैर मेगा इवेंट से पहले अब रेंस ने हुंकार भर दी है. उन्होंने पंक को खास संदेश दिया है.
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर रोमन रेंस ने एक वीडियो शेयर किया. रेंस ने कहा,”आपने तीन बार टाइटल डिफेंड किया है. आप फाइटिंग चैंपियन नहीं हैं. पंक को मैनेजमेंट द्वारा बहुत लाड़-प्यार दिया गया है. वो मेरे जैसे नहीं हैं. मैं ही सिर्फ बिजनेस ला सकता हूं. ये बात मैंने ही कंपनी को बताई है. हम दोनों किसी मायने में बराबर नहीं हैं. पूरी दुनिया को समझने में एक मिनट लगेगा कि हम एक नहीं हैं. मेरे परिवार में कोई नहीं हैं जो पंक का सम्मान करता है. पंक की वजह से ही हम इस बिजनेस में किसी को आने नहीं देते हैं. इस रविवार को पंक का खेल खत्म हो जाएगा”.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले अंतिम WWE SmackDown में क्या होगा? फैंस को मिल सकता है नया चैंपियन
WWE WrestleMania 42 में किसकी होगी जीत?
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने सीएम पंक अपने विरोधी के रूप में चुना. कंपनी ने WrestleMania 42 में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. पंक और रेंस के बीच Raw में जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला भी किया. अभी तक रेंस और पंक के बीच बराबरी का मामला रहा है. जीत के लिए फैंस के फेवरेट रेंस बने हुए हैं. सभी उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं. अब देखना होगा कि मेगा इवेंट में किसकी जीत होगी.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किसकी होगी जीत? 14 WWE स्टार्स ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines