WWE में अब नहीं होगा Roman Reigns vs The Rock ड्रीम मैच? जानिए 3 बड़े कारण

WWE में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि अब ये मुकाबला नहीं होने वाला है. ट्रिपल एच शायद इसके पक्ष में नहीं हैं. आइए आपको कुछ कारणों के बारे में बताते हैं.

रोमन रेंस vs द रॉक
1 / 6
WWE फैंस को लग सकता है झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs The Rock: WWE द्वारा हर साल कोई ना कोई ड्रीम मैच बुक किया जाता है. फैंस इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, कुछ मुकाबले ऐसे भी हैं जिनका आयोजन कंपनी ने नहीं किया. इसके लिए आज भी WWE के ऊपर आरोप लगते हैं. सभी के दिमाग में एक सवाल कई सालों से चल रहा है कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच कब होगा. कई सालों से दर्शक इसकी मांग कर रहे हैं. ताजा स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि अब ये मुकाबला नहीं होने वाला है. क्रिएटिव टीम शायद इसके पक्ष में नहीं है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों दोनों के बीच ड्रीम मैच अब नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

2024 में किया था प्लान

2024 में किया था प्लान2 / 6

2024 की शुरुआत में द रॉक ने WWE में धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस के साथ मैच लड़ने के संकेत दिए. रॉक और रोमन का आमना-सामना भी हुआ. रेंस ने अपने टाइटल को ऊपर उठाकर बताया कि वो ट्राइबल चीफ हैं. रॉक ने इशारा किया था कि वो ट्राइबल चीफ का पद लेने आए हैं. फैंस इसके बाद खुश हो गए थे. सभी को लगा कि रेसलमेनिया 42 में दोनों के बीच ड्रीम मैच होगा. बाद में बड़ा झटका लग गया. अचानक हालात बदल गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कंंपनी ने किया प्लान में बदलाव

कंंपनी ने किया प्लान में बदलाव3 / 6

दरअसल कोडी रोड्स 2024 के मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता बने थे. 2023 में भी उन्हें जीत मिली थी. इसके बाद वो रेसलमेनिया में रोमन रेंस को हरा नहीं पाए थे. 2024 में अचानक फैंस पूरी तरह से कोडी के पक्ष में चले गए थे. सभी का कहना था कि रेंस और कोडी का दोबारा मैच होना चाहिए. दर्शक इस बार कोडी की जीत देखना चाहते थे. कंपनी को रॉक और रोमन के मैच को लेकर उस समय काफी निगेटिव रिएक्शन मिले. इस वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. कंपनी ने रेंस और रॉक के मैच की योजना रद्द कर दी. (Photo: WWE.com)

द रॉक का बिजी शेड्यूल

द रॉक का बिजी शेड्यूल4 / 6

द रॉक का शेड्यूल काफी बिजी है. उनके लिए लगातार WWE रिंग में बने रहना काफी मुश्किल है. उनके पास हॉलीवुड के काफी प्रोजेक्ट्स हैं. साल भर वो फिल्मों में ही काम करते हैं. रॉक का बिजी शेड्यूल एक बड़ा कारण है कि अब WWE में ये ड्रीम मैच नहीं होगा. रेंस के साथ अभी उनकी ब्लडलाइन है. रॉक भी इसका हिस्सा हैं. रॉक को आकर पहले स्टोरी बिल्ड करनी होगी और उसके बाद ही मैच हो पाएगा. इन सभी कामों के लिए रॉक को करीब तीन महीने का समय चाहिए होगा. ये काम उनके लिए थोड़ा मुश्किल है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अब किसी को नहीं होगा फायदा

अब किसी को नहीं होगा फायदा5 / 6

द रॉक और रोमन रेंस के मैच से अब किसी को फायदा नहीं होने वाला है. कुछ साल पहले मुकाबला होता तो फिर रेंस की चमक और बढ़ जाती. अब तो वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. ऐसे में WWE शायद मुकाबले के बारे में नहीं सोचेगा. इससे अच्छा अगर रॉक का मैच किसी युवा स्टार के साथ कराया जाएगा तो उससे कंपनी को फायदा मिलेगा. उस युवा स्टार का भविष्य संवर सकता है. ये दूसरा बड़ा कारण है कि रॉक और रेंस का मैच अब WWE में नहीं होने वाला है. (Photo: WWE.com)

ट्रिपल एच अब शायद पक्ष में नहीं होंगे

ट्रिपल एच अब शायद पक्ष में नहीं होंगे6 / 6

तीसरा बड़ा कारण ट्रिपल एच का फैसला है. आप सभी जानते हैं कि द गेम अब फ्यूचर की तरफ देख रहे हैं. वो युवा स्टार्स को आगे बढ़ा रहे हैं. साथ ही साथ NXT के टैलेंटेड रेसलर्स को भी मेन रोस्टर में ला रहे हैं. ट्रिपल एच भी जानते हैं कि उन्हें रॉक और रोमन के मैच से कोई फायदा नहीं होने वाला है. वो अब इन मैचों के ऊपर शायद दांव नहीं खेलना चाहते हैं. द गेम ओबा फेमी, ब्रॉन ब्रेकर, जेकब फाटू और ऑस्टिन थ्योरी जैसे यंग स्टार्स के ऊपर निवेश करना चाहते हैं. इससे कंपनी को आगे जाकर फायदा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन