157 किलो के भारी-भरकम WWE रेसलर ने Roman Reigns को ललकारा, दोबारा बुरी तरह हराने का किया दावा

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. हर कोई उनके साथ मुकाबला करना चाहता है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. अब एक फेमस स्टार ने कहा है कि वो रोमन रेंस को दोबारा हराना चाहते हैं.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं. 2026 उनके लिए शानदार रहा है. वो लगातार एक्टिव रहे हैं. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस अभी तक तीन बार टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. उनके आगे भी मुकाबले होने वाले हैं. रेंस पूरे साल एक्टिव रहने वाले हैं. कंपनी ने अभी तक उनकी बुकिंग सही अंदाज में की है. अब एक फेमस रेसलर ने उन्हें दोबारा ललकारा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE का बड़ा ऐलान

WWE का बड़ा ऐलान 2 / 6

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल क्राउन ज्वेल इवेंट को सफलता मिली थी. WWE ने हाल ही में ऐलान किया कि कंपनी की ऑस्ट्रेलिया में वापसी होगी और 2028 तक सिलसिला चलता रहेगा. इसकी शुरुआत 11 दिसंबर 2026 को होने वाले स्मैकडाउन से होगी. इसके बाद 12 दिसंबर को पर्थ में रेसलपलूजा इवेंट होगा. बाद में रेड ब्रांड का शो भी 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्राउन ज्वेल में हुआ था बड़ा मैच

क्राउन ज्वेल में हुआ था बड़ा मैच3 / 6

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में रोमन रेंस का मुकाबला 157 किलो के ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. दोनों की राइवलरी खतरनाक रही थी. रीड और रेंस के बीच ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था. रीड ने वहां पर रेंस को पिन करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया था. आप सभी जानते हैं कि रेंस को पिन करना हर किसी के बस की बात नहीं है. रीड ऑस्ट्रेलिया से ही आते हैं. कंपनी ने उन्हें वहां पर बड़ा पुश दिया था. (Photo: WWE.com)

रीड ने ललकारा

रीड ने ललकारा4 / 6

WWE ने पर्थ में दिसंबर में रेसलपलूजा के आयोजन की बात कही. इस पर ब्रॉन्सन रीड की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वो रोमन रेंस को दोबारा हराना चाहते हैं. रीड ने रेंस को ललकारा है. इससे पहले भी वो कई बार रेंस के ऊपर निशाना साध चुके हैं. पिछले साल दोनों के बीच साधारण मुकाबला हुआ था. इस बार कंपनी इनके बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबला बुक कर सकती है. इनके मैच से कंपनी को फायदा भी होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रीड चल रहे हैं एक्शन से बाहर

रीड चल रहे हैं एक्शन से बाहर5 / 6

ब्रॉन्सन रीड अब कंपनी के बड़े स्टार हैं. वो इस साल फरवरी के बाद से एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. इंजरी के कारण उन्हें रिंग से बाहर होना पड़ा था. रीड द विज़न ग्रुप का हिस्सा हैं. चोट के कारण वो रेसलमेनिया 42 का हिस्सा भी नहीं बने थे. रीड वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं. लगातार वो सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे हैं. बहुत जल्द किसी बड़े इवेंट में उनकी एंट्री हो सकती है. उनके आने से विज़न ग्रुप काफी मजबूत हो जाएगा. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच6 / 6

रोमन रेंस का टाइटल रन अभी तक बढ़िया रहा है. उन्हें कोई नहीं हरा पाया है. रेंस अगले महीने 14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. AAA लूचाडोर कंपनी में उनके विरोधी को लेकर टूर्नामेंट रखा गया है. जो भी जीतेगा उसे रेंस के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. टूर्नामेंट के फाइनल में पेंट और रे फीनिक्स पहुंच गए हैं. दोनों के बीच रेंस से भिड़ने के लिए तगड़ा मुकाबला होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन